फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 block workers found absent in CDO's investigation, one day's salary suspended

Deoria News: सीडीओ की जांच में अनुपस्थित मिले 34 ब्लाॅक कर्मी, एक दिन का वेतन बाधित

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
34 block workers found absent in CDO's investigation, one day's salary suspended
अनुपस्थित कार्मिकों के साथ संबंधित बीडीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार सुबह 10.47 बजे सभी ब्लाॅकों से व्हाट्सअप के माध्यम से उपस्थिति पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान विकास खंडवार 34 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन/मानदेय बाधित करते हुए संबंधित खंड विकास अधिकारी से पांच दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
उन्होंने कहा कि बार-बार उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान भारी संख्या में ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों का अनुपस्थित पाया जाना खंड विकास अधिकारियों की उदासीनता का परिचायक है। इनका अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। बीडीओ से जवाब मांगा गया है कि इसके पूर्व निरीक्षण में कौन-कौन से अधिकारी- कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

----------
ये अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित
भाटपाररानी ब्लाक के टीए व्यास नाथ राय, भटनी के टीए वृजेश सिंह व कमलेश भारती, सलेमपुर वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार गौतम, मनोज यादव, बीटी अभय करण यादव, टीए श्रुतिदेव तिवारी, सुधाकर पांडेय, अरूण शर्मा, अरूण कुमार तिवारी, अमरजीत, बनकटा ब्लाक के टीए शैलेश शर्मा, आनंद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ सहायक चंद्र प्रकाश सिंह, भलुअनी के टीए रामचंद्र यादव, पथरदेवा के टीए शिवाकांत मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के एपीओ निमित्त सिंह, टीए सुनील नाथ तिवारी, सिद्धेश्वर प्रसाद गुप्ता, बीएमएम दीपमाला, राम नारायण, अभिषेक कुमार उपाध्याय, बीटीए प्रेम प्रकाश तिवारी, भागलपुर के बीएमएम विकास कुमार मिश्र, टीए संतोष पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धीरेंद्र सागर, देसही देवरिया ब्लाॅक के लेखाकार रघुनाथ यादव, ब्लाॅक बरहज से टीए सुरेश चंद्र शर्मा, एडीओ एजी देवेंद्र आनंद सिंह, रुद्रपुर के टीए दीपचंद गुप्ता, शिवदत्त यादव, सुरेंद्र प्रसाद और सतीश सिंह अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed