फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   33 people objection for nikay election reservation

नगर निकाय : आरक्षण के खिलाफ 33 आपत्तियां

Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
33 people objection for nikay election reservation
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने निराकरण के लिए बनाई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनपद में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां दावेदार मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने में लग गए हैं, वहीं सभासद के वार्डवार आरक्षण के खिलाफ भी आपत्तियों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पूरे जनपद में अभी तक 33 आपत्तियां जिला निर्वाचन कार्यालय को मिल चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आपत्तियों के निराकरण के लिए टीम गठित की है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण होगा।
नगरीय निकाय के चुनाव को लेकर जनपद में हलचल तेज हो गई है। दावेदार टिकट के गुणा गणित में पूरी तरह जुट गए हैं। एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्विता कैसे खारिज कराई जाए, इस पर भी दावेदार तिकड़म करने में लगे हुए हैं। कोई किसी अपने परिचित से सभासद के वार्डवार आरक्षण को आपत्तियों के माध्यम से चुनौती दे रहा है तो कोई क्षेत्र निर्धारण पर सवाल खड़े कर रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय में आपत्तियों के आने का क्रम दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक आपत्तियां बरियारपुर नगर पंचायत से
जिला निर्वाचन कार्यालय को सबसे अधिक आपत्तियां बरियारपुर नगर पंचायत से प्राप्त हुई हैं। सोमवार तक इस नगर पंचायत से अब तक 11 आपत्तियां आ चुकी हैं। उसके बाद देवरिया नगर पालिका से छह आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं। हेतिमपुर से पांच, सलेमपुर, भटनी से तीन-तीन, बरहज से दो और रामपुर कारखाना, रुद्रपुर व लार से एक आपत्ति जिला निर्वाचन कार्यालय को मिली है। आठ नगर पंचायतें ऐसी हैं, जहां से अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण व क्षेत्र निर्धारण पर है आपत्ति
नगर निकाय चुनाव में सभासद के आरक्षण को लेकर सबसे अधिक आपत्तियां आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक आपत्ति इसी के विरोध में आ रही है। इसके अलावा क्षेत्र निर्धारण से भी जुड़ी शिकायतें आ रही हैं।


आपत्तियों के निराकरण के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आपत्तियों का निराकरण कराया जाएगा।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगरीय एवं पंचस्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed