{"_id":"6834b38cf482efb3480c5cdd","slug":"33-animals-being-transported-in-a-container-were-rescued-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-154573-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कंटेनर से ले जा रहे 33 पशु छुड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कंटेनर से ले जा रहे 33 पशु छुड़ाए
Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौली मोड़ के पास औरंगाबाद गांव के मोड़ पर सोमवार की दोपहर में पशुओं से लदा कंटेनर अचानक खराब हो गया। तस्करों ने कंटेनर को ठीक कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली तो वाहन छोड़कर भाग गए।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पशुओं से भरा एक कंटेनर खराब हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को कान्हा गोशाला में भेज दिया। तीन बछड़े मृत थे। जबकि 30 पशु सही सलामत मिले।
सूचना मिलने के बाद कोतवाल संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी मझाैली राज रंजय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जांच की तो कंटेनर में 33 पशु लदे थे। इनमें तीन बछड़ों की मौत हो चुकी थी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।