{"_id":"5b97f7ec867a557eaf187021","slug":"31536686060-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 15 को आएंगे
प्वाइंटर
- सलेमपुर में पूर्व सासंद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि में शामिल होने के साथ पुल का उद्घाटन करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। इसके बाद वह गौरी बाजार में पुल का उद्घाटन करेंगे। पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कई और कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है।
सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में सांसद रवींद्र कुशवाहा के पिता हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि 15 सितंबर को मनाई जाएगी। इसके मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि देवरिया के सांसद कलराज मिश्र होंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, उपेंद्र तिवारी, दारा सिंह चौहान भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। डीएम अमित किशोर ने कहा कि सलेमपुर और गौरी बाजार में उप मुख्यमंत्री का आगमन होना है। वह गौरी बाजार में पक्के पुल का उद्घाटन करेंगे और सलेमपुर में पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।