{"_id":"59fb4f334f1c1b3c3d8b4ed6","slug":"31509642035-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों का दाखिला
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत स्थित नामांकन स्थल का जिलाधिकारी और एसपी ने जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नामांकन पत्रों के दाखिला के दूसरे दिन गुरुवार को 164 नामांकन पत्र बिके। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 11 और सभासद पद के 153 नामांकन पत्र शामिल हैं। तीन लोगों ने नामांकन पत्र जमा किए, जिसमें अध्यक्ष के लिए एक और सभासद पद के लिए दो लोग शामिल हैं।
जिला पंचायत परिसर स्थित काउंटर से गुरुवार को दूसरे दिन 11 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। चार निकायों के अध्यक्ष और विभिन्न वार्डों से सभासद पद के लिए पर्चे खरीदे गए। नगर पालिका परिषद देवरिया अध्यक्ष के लिए जमशेद आलम, ऋषिकेश मिश्र और संदीप कुमार और सभासद पद के लिए 88 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए रामायण राव और सभासद के लिए गौहर अली और सदानंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रामपुर कारखाना टाउन एरिया अध्यक्ष के लिए जुलेखा खातून और बिंदु जायसवाल ने पर्चा खरीदा। सभासद पद के लिए 12 नामांकन पत्र बिके। गौरीबाजार में अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप मद्धेशिया और रविंद्र यादव ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद पद के लिए 24 नामांकन पत्र बिके। बरियारपुर में इमरावती, किरन देवी, लालमती देवी और संध्या ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि सदस्य के लिए 29 नामांकन पत्र बिके।