{"_id":"5989fac84f1c1ba6048b4611","slug":"31502214856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के बैदा गांव के पास सोमवार की रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर 43 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पहले पक्ष की मौजूदगी की वजह से अंदर नहीं गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
भलुअनी के लक्ष्मीपुर गांव के स्वयंवर मवेशियों के व्यापारी हैं। उनका कहना है कि सोमवार की देर शाम को वह मदनपुर के यद्दू परसिया गांव में एक भैंस खरीदने गए थे। उनके पास 43 हजार रुपये था। जब भैंस नहीं मिली तो रात को वह घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि सदर कोतवाली के बैदा के पास तीन लोगों ने उनकी बाइक को रोक ली। उनके पास रखे रुपये लूट लिए। मंगलवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वयंवर जिन लोगों पर आरोप लगा रहा है, उनसे पुराना विवाद है। दोनों पक्ष वर्चस्व कायम करना चाह रहा है। इसी के चलते यह घटना हुई है। स्वयंवर ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बैदा गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष भी तहरीर लेकर पहुंचा था, लेकिन पहले पक्ष को देखकर लौट गया। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।