{"_id":"597cbd644f1c1b24468b492a","slug":"31501347172-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीबाजार में शिक्षामित्रों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीबाजार में शिक्षामित्रों ने किया सड़क जाम
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सड़क पर उतरे शिक्षामित्रों ने शनिवार को गौरीबाजार कस्बे के मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और रामपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक चक्का जाम रहने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी ने शिक्षामित्रों को समझाकर जाम खुलवाया। शिक्षामित्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
गौरीबाजार के ब्लॉक अध्यक्ष अंकलेश्वर सिंह की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने बीआरसी और सभी समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बंद कराया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों मुख्य मार्गों पर नारेबाजी की। रामपुर चौराहे पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। यहां हुई सभा में नाराज शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जमकर गुस्सा उतारा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से शिक्षामित्र और परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। इसके बाद शिक्षामित्रों ने सड़क जाम कर दिया। इससे गोरखपुर-देवरिया और रुद्रपुर-हाटा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षामित्रों को समझाया। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान रजनीश मणि त्रिपाठी, शंशाकशेखर सिंह, शैलेन्द्र यादव, सुधीर कुमार, पूनम पांडेय, प्रभा प्रजापति, मधुरिका पांडेय तमाम लोग मौजूद रहे। देसही देवरिया बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने ताला बंद कर प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। शनिवार को 10 बजे देसही देवरिया बीआरसी परिसर में शिक्षामित्र एकत्र हुए थे। ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष सुभानुल्लाह खान की अगुवाई में 11 बजे बीआरसी पर ताला जड़कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीएम को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय को सौंप दिया। इसमें मांग की गई कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे। इसके अलावा तरकुलवा, पथरदेवा, रामपुर कारखाना और बैतालपुर में भी तालाबंदी की गई।