{"_id":"67d5cf82c9feeebf1b0f8e97","slug":"307-gang-threatened-to-repeat-fatehpur-incident-on-protest-against-playing-dj-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-149271-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीजे बजाने के विरोध पर 307 गैंग ने दी फतेहपुर कांड दोहराने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीजे बजाने के विरोध पर 307 गैंग ने दी फतेहपुर कांड दोहराने की धमकी
Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के काशीपुर गांव में होली पर 307 गैंग के गुर्गों ने जमकर उत्पात मचाया। डीजे बचाने से मना करने पर उन्होंने एक व्यक्ति के दरवाजे पर चढ़कर पत्थरबाजी की और वाहनों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर तीन लोगों की पिटाई भी कर दी। महिलाओं के विरोध में उतरने पर वह ट्रैक्टर पर लदा डीजे लेकर दूसरे गांव में चले गए। पुलिस गैंग के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गैंग के गुर्गों ने विरोध करने वाले परिवार को फतेहपुर कांड दोहराने की धमकी दी। काशीपुर में शुक्रवार को ग्रामीण होली मना रहे थे। आरोप है कि गांव के एक घर में 307 गैंग के गुर्गे पहुंचे थे। वह नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर ट्राॅली पर डीजे लगाकर डांस करने लगे।
दोपहर तीन बजे गांव वाले मना करने लगे। जिसके बाद वह पूरे गांव वालों को अपशब्द बोलने लगे। एक परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि नशे में धुत्त युवक डीजे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और फतेहपुर कांड दोहराने की धमकी देने लगे। गैंग के गुर्गों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे चंद्रभूषण तिवारी, उमाशंकर और शिवम घायल हो गए। युवकों ने दरवाजे पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। गांव में दहशत का माहौल बन गया। महिलाएं बाहर निकल कर उत्पात मचा रहे युवकों का विरोध करने लगीं और वीडियो बनाने लगीं तो वह गाड़ी पर लदा डीजे लेकर जोगिया बुजुर्ग गांव में एक पेशेवर बदमाश के घर पहुंच गए। महिलाओं ने युवकों के हाथ में अवैध तमंचा होने की बात कही। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।