फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 shops burnt

Deoria News: गैस सिलिंडर का पाइप फटने से तीन मिठाई की दुकानें जलीं

Sat, 25 Feb 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
3 shops burnt
खुखुंदू मुख्य चौराहे की घटना, काफी देर तक मची रही अफरा-तफरी
विज्ञापन

आधे घंटे मशक्कत के बाद बुझाई गई आग, बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर शनिवार सुबह गैस सिलिंडर का पाइप फटने से तीन मिठाई की गुमटियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। उधर, सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पिपरपाती निवासी ओमप्रकाश मद्धेशिया किराए पर दो गुमटियां लेकर खुखुंदू चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते हैं। शनिवार की सुबह वह एक गुमटी में गैस सिलिंडर से मिठाई बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर का पाइप फट गया और गुमटी में आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें तेज होने से बगल में स्थित उनकी दूसरी गुमटी और खुखुंदू निवासी दुर्गा मद्धेशिया की गुमटी भी आग की चपेट में आ गई। कुछ ही देर में तीनों गुमटियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौराहे की घटना होने से पलभर में ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुकानदारों ने बताया कि आग लगने से फ्रीज, आलमारी, काउंटर, मिठाइयां सहित तकरीबन ढाई लाख का नुकसान हुआ है।

सूचना पर राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। गैस सिलिंडर का पाइप फटने से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed