फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 fraud people arrested

फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
3 fraud people arrested
फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

54 हजार नकदी समेत कंप्यूटर, नकली आधार कार्ड, होलोग्राम स्टीकर, मुहर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और अफसरों की मुहर लगा कर हस्ताक्षर कर विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र जारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से काफी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, प्रदेश सरकार का होलोग्राम, पुलिस द्वारा जारी चरित्र, निवास प्रमाणपत्र, वीडियो कैमरा और 54 हजार रुपये नकदी बरामद की गई है। एसपी ने पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि कोतवाली में दो लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आधार कार्ड के जरिए किराए पर कैमरा लेकर दो युवक चले गए, जो वापस लौटकर नहीं आए। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश की जिम्मेदारी कोतवाली के एसएसआई विपिन मलिक और साइबर सेल को दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी तो मोबाइल नंबर के जरिए कुछ अहम सुराग लगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात में सदर कोतवाली क्षेत्र के कतरारी गांव के पास से एक नाबालिग और मदनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीहा निवासी रजत दुबे को हिरासत में ले लिया। इनके पास दो वीडियो कैमरा और आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुई। पुलिस ने शक के आधार पर इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई उगल दिए। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि कुसुम्हा गांव निवासी दीपक सिंह पकड़ी बाजार में दीपक इंटरनेट जन सेवा केंद्र के नाम से दुकान चलाता है। उसने ही फर्जी आधार कार्ड बना कर दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर दीपक की दुकान पर छापा मारा तो मौके से दो मोबाइल, जिसमें एक चोरी का था। एक प्रिंटर, एक लैमिनेशन मशीन, एक लैपटॉप, दो डोंगल, एक की बोर्ड, चार मुहर एसपी कार्यालय देवरिया, ग्राम पंचायत बारीडीहा, खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर, 18 फर्जी आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, प्रदेश सरकार का होलोग्राम और 54210 रुपये बरामद किया। सीओ सदर निष्ठा उपाध्याय की देख-रेख में पर्दाफाश करने वाली टीम में निरीक्षक अश्वनी राय, अश्वनी कुमार सिंह, महेंद्र मोहन मिश्र, प्रद्युम्न जायसवाल, राजेश तिवारी, शिवमंगल, प्रिया नायक, पूर्णिमा चौधरी, शशांक पाठक, अभिनव यादव, सच्चिदानंद पाण्डेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed