फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 doctors alloted in district

जनपद को मिले तीन चिकित्सक

Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
3 doctors alloted in district
जनपद को मिले तीन चिकित्सक
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर जिले को तीन चिकित्सक मिले हैं। इसमें एक बाल रोग विशेषज्ञ तथा दो स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोलॉजिस्ट) शामिल हैं। इनके आने से चिकित्सकों की कमी दूर होगी।

जिले में पंद्रह पीएचसी, सोलह सीएचसी व 65 न्यू पीएचसी हैं। वहीं, 206 पदों के सापेक्ष 143 चिकित्सकों की तैनाती है। इस कमी को दूर करने के लिए शासन से मांग की जाती रही है। उधर, सरकार की मंशा है कि लोगों को चिकित्सा की बेहतर सुविधा मिले। इस दिशा में चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके तहत तीन चिकित्सकों की नियुक्ति जनपद के लिए की गई है। इसमें गायनोलॉजिस्ट डॉ. शिप्रा कुमारी पांडेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी तथा डॉ. नूपुर श्रीवास्तव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मोहन की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर के लिए की गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में चिकित्सकों की आवश्यकता है। शासन से तीन चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed