फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3.03 lakh owed, yet given new connection

3.03 लाख बकाया, फिर भी दिया नया कनेक्शन

Sun, 02 Apr 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 3.03 lakh owed, yet given new connection
बिजली - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लाखों रुपये बकाए के बावजूद नया कनेक्शन जारी करने का मामला सामने आया है। ऐसा बिजली कर्मचारियों के अलावा मीटर विभाग की मिलीभगत से संभव हो सका है। खास बात यह है कि कनेक्शन दूसरे इलाके के एक अवर अभियंता की संस्तुति पर जारी हुई।
विज्ञापन


मामला उस वक्त सामने आया जब इलाकाई जेई बिजली बकाया की जांच करने पहुंचें। फिलहाल बिजली कनेक्शन काट दी गई है। शहर के रामनाथ देवरिया अनिल सिंह ने चार किलोवॉट क्षमता का बिजली कनेक्शन लिया है। बिल के मद में 3.03 लाख रुपये बकाया है। दूसरे इलाके के एक जेई ने कुछ दिन पहले नया कनेक्शन जारी कर दिया। मीटर विभाग की मिलीभगत से नया मीटर भी लग गया।
विज्ञापन


अवर अभियंता विवेक पांडेय मोहल्ले में कर्मचारियों के साथ कॉंबिंग अभियान में थे। उपभोक्ता ने नए कनेक्शन का रसीद दिखाया। इस पर जेई को संदेह दिया हुआ। उन्होंने विद्युत विच्छेदन रजिस्टर से मिलान कराया। उपभोक्ता के नाम से 3.03 लाख रुपये बकाया धनराशि का मामला सामने आया। जेई विवेक पांडेय ने परिसर की जांच की तो नया मीटर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले की शिकायत अधिकारियों से की। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। प्रकरण में दोषियों को बचाने के लिए जिम्मेदार जुट गए हैं। इस बाबत अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। उपभोक्ता को बिल दे दिया गया है। जल्द से जल्द बकाया जमा करने को कहा गया है। नया कनेक्शन जारी करने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed