{"_id":"6acbdd72167a59453c0140f4","slug":"procession-taken-out-on-maharaja-agrasen-jayanti-deoria-news-c-208-1-deo1009-194102-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा में शामिल लोग,
देवरिया। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रविवार को शहर में उत्सव का माहौल रहा। मारवाड़ी समाज की ओर से पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के बाद शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आकर्षक झांकियों से सजी यात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
जयंती समारोह का शुभारंभ पेड़ा गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मारवाड़ी युवा मंच की ओर से म्यूजिकल चेयर, दौड़ और जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बच्चों और बड़ों ने हिस्सा लिया।
शाम को अग्रसेन अतिथि भवन से निकली शोभायात्रा में सजे हुए घोड़े और सुंदर रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सबसे आगे कलाकार नगाड़े सहित पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए चल रहे थे। पीछे महिलाएं, पुरुष और बच्चे कतारबद्ध होकर महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा मोहन रोड, नई बाजार, अमर ज्योति चौराहा, कोतवाली चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय रोड और बजाजी गली से होते हुए पुनः अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महामंत्री आनंद अग्रवाल, सज्जन केजरीवाल माैजूद रहे।