फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   27 health workers including three doctors found absent

Deoria News: बंद मिला न्यू पीएचसी व आयुष विभाग, गैरहाजिर मिले तीन डॉक्टर सहित 27 स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 17 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
27 health workers including three doctors found absent
बरहज में पीएचसी में दवा आदि की जांच करते एसडीएम संवाद
- डीएम के नेतृत्व में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जांच के लिए चला अभियान, डीएम ने अनुपस्थित स्वास्थ्य कार्मिकों का वेतन रोकने का दिया निर्देश
विज्ञापन

- पीएचसी महेन के आयुष विभाग में एक्सपायर्ड रखी मिली दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का बुधवार को अभियान चलाकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। इसमें न्यू पीएचसी बंद मिला, जबकि पीएचसी महेन में आयुष विभाग का ताला नहीं खुला था, यहां एक्सपायर्ड दवाएं रखी थीं। निरीक्षण में तीन डॉक्टर सहित 27 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित कर्मियों के वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं एक चिकित्साधिकारी गैर हाजिर मिले। मूवमेंट रजिस्टर में हस्ताक्षर संदिग्ध मिलने पर जांच कराने व फर्जी मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति व आवश्यक सुविधाओं की जांच के लिए अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने न्यू पीएचसी कंचनपुर का निरीक्षण किया। यहां दो दिनों से कोई भी ओपीडी दर्ज नहीं की गई थी। केंद्र पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार गायब मिले। मूवमेंट रजिस्टर में उनके देवरिया में होने का अंकन संदिग्ध हस्ताक्षर के साथ मिला। डीएम ने सीएमओ को मूवमेंट रजिस्टर में अंकन की जांच कराने एवं फर्जी मिलने की स्थिति में दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने न्यू नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनपाली का निरीक्षण किया। केंद्र पर एक प्राईवेट महिला सफाई कर्मी मिली। जबकि डॉक्टर, वाॅर्ड बाय, एएनएम उपस्थित नहीं थे। सीएचसी सिधुआ के निरीक्षण में वार्ड आया के अलावा चिकित्सक व अन्य कर्मचारी नदारद रहे।
एसडीएम भाटपारररानी संजीव उपाध्याय सुबह 8.47 बजे पीएचसी बनकटा पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो 24 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। एसडीएम सलेमपुर अरुण ने सुबह 8:45 बजे सीएचसी व पीएचसी भटनी का औचक निरीक्षण किया। यहां 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद न्यू पीएचसी नूनखार का निरीक्षण किए। इसमें एमओआईसी डॉ. राजीव कुमार झा, एसएलटी आलोक कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।
-----------
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू पीएचसी बरहज में लटका मिला ताला, महेन में अनुपस्थित मिले एलटी
फोटो समाचार-17डीईओ 136
बरहज। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम योगेश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें न्यू पीएचसी बरहज में ताला बंद था। जबकि महेन पीएचसी पर एलटी अनुपस्थित मिले। वहीं आयुष विभाग बंद था। खोलने पर उसमें एक्सपायर्ड होम्योपैथिक दवा रखी मिली।

एसडीएम थाना रोड स्थित न्यू पीएचसी पहुंचे, जहां ताला बंद था। इसके बाद कपरवार एएनएम सेंटर पहुंचे, जहां साफ-सफाई ठीक करने के निर्देश दिए। यहां से महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉ. मूलचंद मरीजों को देख रहे थे। वहीं पैथालॉजी में एलटी नहीं मिले। आयुष विभाग बंद था। उन्होंने खोलवाकर देखा तो होम्योपैथिक की 2016 की एक्सपायर्ड कुछ दवाएं रखी थीं। एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत जांच की गई है। बंद मिले अस्पताल और एलटी के संबंध में रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed