फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   27 found positive in deoria

67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Sat, 11 Jul 2020 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
27 found positive in deoria
67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

देवरिया में नायब तहसीलदार समेत 27, कुशीनगर में 24 और महराजगंज में 16 लोग संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार देर रात और शनिवार को आई रिपोर्ट में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें देवरिया के डीपीआरओ कार्यालय के दो बाबुओं और रुद्रपुर के नायब तहसीलदार समेत 27, कुशीनगर में एक पुलिसकर्मी सहित 24 लोग और महराजगंज में एक सिपाही, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे देवरिया में कुल संक्रमितों की संख्या 376, कुशीनगर में 236 और महराजगंज में 270 हो गई है। देवरिया में 209, कुशीनगर में 129 और महराजगंज में 160 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवरिया में चार, कुशीनगर में छह और महराजगंज में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देवरिया में शुक्रवार को विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एक बाबू और एक एकाउंटेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी जांच ट्रूनॉट मशीन से की गई थी। रुद्रपुर के नायब तहसीलदार, इनका चालक और कोतवाली के दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के श्रीनगर गांव के एक युवक और दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर नगर के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक सोना-चांदी का दुकानदार है। पटनवा पुल के समीप वंदना रसोई गैस एजेंसी पर काम करने वाले बरईपुर गांव के दो शख्स, सदर ब्लॉक के सहबाजपुर का एक शख्स, सिरिसिया गांव के एक अधेड़, भीखमपुर का युवक, चिउरहा गांव के एक अधेड़, बगहा मठिया गांव का एक अधेड़, सोनूघाट के दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बरहज नगर पालिका के पाइप लाइन फीटर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित बरहज, सोनूघाट और गोरखपुर के एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इसे भर्ती किया गया है। सलेमपुर सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर और एक फर्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तीन लोग रसोई गैस एजेंसी पर काम करते हैं। सलेमपुर सीएचसी गेट पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाने वाला प्रान छपरा के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लार के बरडीहा दल परशुराम के 32 वर्षीय युवक जो भाटपाररानी में डॉयल 112 की गाड़ी चलाता है। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कई कर्मचारियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शनिवार, रविवार को अवकाश है। जरूरत पड़ी तो सोमवार को भी कार्यालयों को बंद रखा जाएगा। फिलहाल, विकास भवन के सभी कर्मचारियों को कोविड-19 जांच के लिए आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

संक्रमित बाबू के संपर्क में रहे हैं विकास भवन के अफसर
देवरिया। डीपीआरओ कार्यालय के दो बाबूओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एडीपीआरओ समेत सात लोगों को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। सिर्फ दो लोग जांच कराए हैं और ऑफिस भी आए थे, बाकी पांच कर्मचारी अवकाश पर थे। चर्चा है कि एक संक्रमित बाबू सीडीओ और डीपीआरओ के लगातार संपर्क में रहा है। इसको लेकर अफसरों की चिंता बढ़ गई है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन से सात कर्मचारी बीमार थे। सिर्फ दो ने अपनी जांच कराई है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी कर्मचारी और अफसरों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
रुद्रपुर में रोज निकल रहे कोरोना पॉजिटिव
रुद्रपुर। करीब 30 हजार की आबादी वाला रुद्रपुर कस्बा कोरोना का रेड जोन बनता जा रहा है। यहां दो दिन में 12 लोगों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। सीओ और उनके ड्राइवर के संक्रमित होने के बाद शनिवार को उनके फालोअर खानसामा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। वहीं, तहसील में नायब तहसीलदार और उनका वाहन चालक संक्रमित हो गया है।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में दो दिनों में 18 लोग संक्रमित हो गए हैं। नगर के सभी प्रमुख दफ्तर कोरोना की चपेट में आने से अधिकारियों में भय है। यहां सीएचसी, कोतवाली, टाउन एरिया दफ्तर, विकास खंड कार्यालय और तहसील कार्यालय में काम करने वाले कई लोगों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। नगर के गोलावार्ड में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को गोलावार्ड में सोने-चांदी का एक दुकानदार संक्रमित हो गया। इस वार्ड में पहले से तीन लोग संक्रमित चल रहे हैं। नगर के आधे से अधिक मोहल्लों में कोरोना फैल चुका है। कोतवाली में रहने वाले दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों ने पूरे नगर को एक सप्ताह तक लॉक कराकर छिड़काव कराने की मांग की है। तीन दिन के लॉकडाउन में सफाई व्यवस्था और छिड़काव पर जोर के बावजूद मोहल्लों में छिड़काव नहीं हुआ। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगर पंचायत को पूरे नगर का सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान सभी को अपने घर में रहने के निर्देश हैं। अनावश्यक ढंग से नगर में विचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर व चीफ फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव
सलेमपुर/पड़री बाजार। सीएचसी के डॉक्टर व चीफ फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया है। इसके पूर्व एक वार्ड ब्वॉय के संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल पहले से ही सील है। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पड़री बाजार में वर्षों से तैनात डॉ. असद खां की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए हैं । यहां तैनात डॉक्टर इस समय सीएचसी सलेमपुर से सम्बद्ध हैं। तीन दिन पूर्व इनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है।
सेवरही के संक्रमित मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत
पडरौना(कुशीनगर)। मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई रिपोर्ट में 24 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें पुलिसलाइन का एक पुलिसकर्मी भी है। सीएमओ कार्यालय के कर्मी के परिवार की दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को लक्ष्मीपुर के एल-1 हास्पिटल में भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सेवरही के एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक 8341 सैंपल की कोरोना जांच में 7765 की रिपोर्ट निगेटिव है। 355 की रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से मिली 216 सैंपल की रिपोर्ट में नौ पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइन का एक कर्मी और शहर के तुलसी नगर की निवासी दो महिलाएं भी हैं। दोनों महिलाएं सीएमओ कार्यालय के संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी के परिवार की हैं। अन्य संक्रमितों में सेवरही, बभनौली, साखोपार और मोतीचक क्षेत्र के पिपरैचा के रहने वाले हैं। 12 कप्तानगंज, एक पचार, दो जगदीशपुर के हैं। सीएमओ ने बताया कि सेवरही के इंदिरा नगर मोहल्ले के एक संक्रमित मरीज का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। अब जनपद में एक्टिव केस 86 हो गए हैं। 64 कंटेनमेंट एरिया हैं, जहां संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के तौर पर इन गांवों व मोहल्लों को सील किया गया है।

संक्रमितों में एक सिपाही, दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शनिवार को 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने बचाव के इंतजाम भी तेज कर दिए हैं। संक्रमितों में एक सिपाही, दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट 11 जुलाई को मिली, जिसमें 16 नमूने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक भगवतनगर उदितपुर, एक घुघुली, एक लक्ष्मीपुर, दो गुरछिया फरेंदा, तथा पांच मरीज शाहाबाद बृजमनगंज के निवासी हैं। इसके अलावा दो सीएचसी रतनपुर, एक सदर, एक बरियापुर, एक पुलिस लाइन, एक फरेंदा का निवासी है। इन सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। कोरोना के सक्रिय मामले 107 हैं। वहीं, डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 160 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed