फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   26 teachers found missing, one day's salary will be deducted

Deoria News: विद्यालय से नदारद मिले 26 शिक्षक, कटेगा एक दिन का वेतन

Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
26 teachers found missing, one day's salary will be deducted
डायट रामपुर कारखाना का डीएम ने किया जांच, प्राचार्य, छह प्रवक्ता एवं नौ कार्मिक मिले अनुपस्थित।
डीएम के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में जांच के लिए चला सघन अभियान
विज्ञापन

- डीएम की जांच में डायट रामपुर कारखाना के प्राचार्य, छह प्रवक्ता व नौ कार्मिक मिले अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिन पर बच्चों के भविष्य संवारने व सही दिशा देने की जिम्मेदारी है, वह गुरुजी खुद समय के पाबंद नहीं हैं। मंगलवार सुबह सभी तहसीलों में परिषदीय विद्यालयों के लिए चले सघन जांच अभियान में 26 शिक्षक स्कूल से नदारद मिले। डीएम ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में समस्त तहसीलों में स्थित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों व डायट, रामपुर कारखाना में शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए सघन अभियान चलाया गया। इसमें कई अध्यापक नदारद मिले। डीएम ने काम नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर सभी अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम डायट रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। यहां प्राचार्य अनिल कुमार समेत छह प्रवक्ता व नौ कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वाले प्रवक्ताओं में धनंजय कुमार चतुर्वेदी, अमित कुमार तिवारी, डॉ जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार मिश्र, शिव प्रताप सिंह व कुलदीप कुमार शामिल हैं। इसी प्रकार गजेंद्र राव प्रशासनिक अधिकारी, सुभाष प्रसाद गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य, विद्यानंद यादव अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा तरकुलवा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में 205 नामांकित छात्रों में से 69 उपस्थित मिले। कक्षा चार का अटेंडेंस विगत दो दिनों से भरा नहीं गया था। जिलाधिकारी ने छात्रों से मिड डे मील के विषय में जानकारी प्राप्त की। बताया कि आज मेनू के मुताबिक तहरी व दूध मिला है। डीएम ने किचन का भी निरीक्षण किया।

-----------
सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक हुआ निरीक्षण
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षक, पंजीकृत छात्र के सापेक्ष उपस्थिति का ब्यौरा दर्ज किया। मिड-डे मिल की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed