फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   250 quintal wheat caught

Deoria News: 250 क्विंटल गेहूं लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

Mon, 13 May 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
250 quintal wheat caught
फोटो समाचार....बनकटा थाने में खड़ा गेहूं लदा ट्रक
विज्ञापन

- सलेमपुर के सोहनाग रोड पिपरा से लोड हुआ था गेहूं लदा ट्रक
- बिहार के हाजीपुर के विजय फ्लावर मिल भेजा जा रहा था गेहूं को
- ट्रक में 407 बोरी में 250 क्विंटल लदा था गेहूं, कागजात मांगने पर चालक ने नहीं किया प्रस्तुत
- एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार पकड़ी गई गेहूं की खेप, जांच में जुटी खाद्य एवं रसद विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी

बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। शनिवार की देर शाम रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान एक ट्रक पर गेहूं लदा मिला। इसके बाद पुलिस ने वाहन को किनारे खड़ा करवा दिया। ट्रक में 250 क्विंटल गेहूं लदा मिला। इसके बाद पुलिस ने खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया और चालक को बैठा लिया। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार कालाबजारी को बिहार के हाजीपुर जा रहा गेहूं लदे ट्रक को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेकपोस्ट से गेहूं से भरा ट्रक जब्त किया गया। बनकटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक में करीब 407 बोरी गेहूं लदा पाया। यह करीब 250 क्विंटल था। इसके बाद चालक से गेहूं से संबंधित कागजात मांगा गया जो चालक के पास उपलब्ध नहीं था। इसके बाद बनकटा पुलिस ने खाद्य एवं रसद विभाग को सूचना दी। सूचना देने के बाद खाद्यान्न विभाग की टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद गेहूं से भरा ट्रक व चालक को बनकटा थाने को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में उप जिलाधिकारी भाटपार रानी हरिशंकर लाल ने बताया कि गेहूं से भरा ट्रक बिहार के हाजीपुर के विजय मिल जाने की फिराक में था। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला कालाबाजारी का है। गेहूं की चोरी-छिपे कालाबजारी की जा रही थी। एक सप्ताह में दूसरी बार गेहूं लदा ट्रक पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन पहले भी सोहनपुर पेट्रोल पंप के पास से गेहूं लदा ट्रक हुआ था जब्त

- कालाबाजारी के लिए बिहार के हाजीपुर भेजा जा रहा था गेहूं लदा ट्रक
- ट्रक में लदी 400 बोरी में 240 क्विंतल लदा था गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुजुर्ग। बीते सोमवार की रात में खाद्य रसद विभाग की टीम ने छापा मारकर एक ट्रक गेहूं बरामद किया था। चर्चा थी कि खाद्य रसद विभाग निरीक्षक प्रदीप तिवारी ने सोहनपुर पेट्रोल पंप के समीप चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक ट्रक में करीब चार सौ बोरी गेहूं लदा दिखा तो गाड़ी रोककर उससे संबंधित कागजात मांगे गए जो चालक के पास उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद टीम ने गेहूं से भरा ट्रक व चालक को बनकटा थाने को सौंप दिया। बनकटा थाने ले जाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया। चालक ने बताया था कि सलेमपुर के उसरा से 240 क्विंटल गेहूं 400 बोरी में लादा गया है। इसको हाजीपुर विजय मिल ले जाना था। इसमें देर से गेट पास प्राप्त हुआ था।
एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि सोमवार को जब्त गेहूं लदे ट्रक के मालिक से पत्रावली मंगवाई गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed