फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कैबिनेट मंत्री ने किया 12 सड़कों का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री ने किया 12 सड़कों का शिलान्यास

Sun, 09 Sep 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 09 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने किया 12 सड़कों का शिलान्यास
महुआडीह में सड़क शिलान्याश कार्यक्रम को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के महुआडीह चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नव निर्मित सड़क शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 12 सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही करीब 50 पुरानी सड़क मरम्मत करने की स्वीकृति की घोषणा की।
विज्ञापन

महुआडीह में रविवार को प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित शिलान्यास समारोह में कैबिनेट मंत्री ने चार साल के केंद्र और डेढ़ साल के प्रदेश सरकार की कल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की। सपा सरकार में सात लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी पांच वर्ष में हुई। जबकि डेढ़ साल में भाजपा की सरकार ने 53 लाख मीट्रिक टन की खरीदारी कर रिकार्ड बनाया है। कहा कि साढ़े 43 लाख किसानों का 25 लाख 600 करोड़ की कर्जमाफी करके किसानों के दर्द को कम करने का कार्य किया है। राज्य सड़क निधि से 26.9 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़क 19 करोड़ 58 लाख की लागत और पूर्वांचल विकास निधि से एक किलोमीटर लंबाई की एक सड़क, 61. 92 लाख की लागत से बने वाली कुल 12 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त करीब 50 करोड़ की पुरानी सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति भी बहुत जल्द करने की बात कही। समारोह को शैलेश मणि, मुकेश यादव, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, अवधेश सिंह, सुब्रत शाही, ने भी संम्बोधित किया। इस दौरान अशोक राव, राजू सिंह, बिश्वनाथ, राकेश, सोनू मल्ल, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed