{"_id":"5b25477e4f1c1bf36e8b845b","slug":"21529169790-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिघरा मराछी बांध पर बनी पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिघरा मराछी बांध पर बनी पक्की सड़क
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तिघरा मराछी बांध पर सड़क का शिलांयास करते राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद और सांसद कमलेश पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/एकौना। बाढ़ प्रभावित इलाके के सबसे लंबे बांध तिघरा मराछी पर पक्की सड़क तैयार होगी। शनिवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद और सांसद कमलेश पासवान ने सड़क का शिलान्यास किया। छह करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क 18 किलोमीटर लंबी होगी। सड़क निर्माण के बाद दोआबा क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि एक साल में क्षेत्र में 18 नई सड़कों का कार्य कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके के हर बंधे को मजबूत करने की योजना बन रही है। जल्द ही बाढ़ की समस्या का स्थायी निदान कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के वृद्धा, विधवा, दिव्यांग को पेंशन दिलाने के लिए कैंप लगाकर काम कराया जा रहा है। भाजपा शासनकाल में सबका विकास हो रहा है। सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में विकास का नया आयाम स्थापित हुआ है। योगी आदित्यनाथ के मात्र 14 महीने के कार्यकाल में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए विकास कार्य हो रहा है। भाजपा समस्याओं के स्थायी निदान के लिए कार्य करती है। इस दौरान विनोद तिवारी, संगमधर दुबे, रमाशंकर निषाद, विश्वविजय निषाद, कमलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्यनारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।