फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दुकानदारों को नोटिस, हड़कंप

दुकानदारों को नोटिस, हड़कंप

Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों को नोटिस, हड़कंप
देवरिया। गोरखपुर से सलेमपुर तक फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया 25 जनवरी से गति पकड़ लेगी। सबसे पहले गोरखपुर ओवरब्रिज से सोनूघाट तक की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए शहर में सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को नोटिस दी जा रहा है, ताकि वे दुकानें हटा लें। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानों और घरों पर लाल निशान भी लगवा दिए हैं। इससे लोगों में हड़कंप मचा है। फोरलेन निर्माण को गति देने के लिए शासन से धन भी मिला चुका है। लोक निर्माण विभाग फोरलेन का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर से सलेमपुर तक फोरलेन निर्माण की योजना वैसे तो सपा सरकार में शुरू हुई थी। विधानसभा चुनाव करीब आने से यह योजना बाधित हो गई थी। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद फोरलेन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को धन अवमुक्त कर दिया गया है। गोरखपुर से सलेमपुर के बीच सड़कों के दोनों तरफ से पेड़ काटे जा चुके हैं। गिट्टियां डाली जा चुकी हैं। शहर के भीतर सड़कों के दोनों तरफ बिजली के नए पोल लगा दिए गए हैं, ताकि फोरलेन निर्माण में बाधा बन रहे पुराने विद्युत पोल हटा दिए जाएं। हालांकि नए पोल अभी तार विहीन हैं। फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से सड़क के किनारे ठेला आदि लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोग परेशान हैं। क्योंकि ओवरब्रिज से जेल रोड तक की सड़क काफी संकरी है। दोनों तरफ नाले से सटाकर दुकानों और घरों का निर्माण करवाया गया है। अब उन्हें इसके टूटने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


गडकरी करेंगे सड़क का शिलान्यास
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 25 जनवरी को देवरिया में गोरखपुर-सलेमपुर फोरलेन निर्माण का शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने बताया कि नितिन गडकरी 25 जनवरी को गोरखपुर-सलेमपुर फोरलेन और बाईपास का शिलान्यास करेंगे। देवरिया प्रवास के दौरान कलराज ने सोमवार को अपने आवास पर इस मुद्दे पर डीएम सुजीत कुमार के साथ बैठक भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर हो जाएगा सुहाना
फोरलेन निर्माण के बाद सलेमपुर से गोरखपुर तक का सफर सुहाना हो जाएगा। देवरिया से गोरखपुर की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। सिंगल रोड के कारण इस दूरी को तय करने में दो घंटे से अधिक वक्त लगता है। यदि रास्ते में जाम मिल जाए तो और समय और लग जाता है। लोकनिर्माण विभाग के सूत्रों की मानें तो फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देवरिया से गोरखपुर की दूरी एक से सवा घंटे में तय की जा सकती है।


शहर को जाम से मिलेगा निजात
फोरलेन निर्माण से शहर को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। सिविल लाइंस रोड आए दिन लोग जाम से परेशान हो उठते हैं। वजह है सड़क का संकरा होना और फुटपाथ के दोनों तरफ दुकानों का लगना। लोकनिर्माण विभाग के सूत्रों की मानें तो गोरखपुर ओवरब्रिज से सोनूघाट तक फोरलेन निर्माण के साथ ही सड़क के दोनों तरफ रेलिंग लगाए जाएंगे। महत्वपूर्ण स्थानों पर रेलिंग के बीच कट होगा ताकि पैदल यात्री एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकें। बाइक और चार पहिया वाहन चालकों के लिए लंबी दूरी पर कट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed