{"_id":"5a53a6344f1c1bd2178b5ae7","slug":"21515431476-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड समेत दो की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड समेत दो की ठंड से मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
कचहरी चौराहे पर सुर्ती का डंठल जलाकर ठंड दूर करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। एक होमगार्ड समेत दो लोगों की मौत ठंड से हो गई। इसमें एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। खामपार पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के बांसपार गांव निवासी देवेंद्र मिश्र होमगार्ड थे। इसकी ड्यूटी सीडीओ के साथ रहती थी। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और कंपकंपी होने लगी। घरवाले जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों का कहना है कि ठंड लगने से होमगार्ड की मौत हुई है। वहीं डॉक्टर ने हॉर्ट अटैक होना बताया है। इसके अलावा खामपार थानाक्षेत्र के न्यू पीएचसी चकिया कोठी के पास सड़क के किनारे 45 वर्षीय युवक की लाश सड़क के किनारे मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खामपार एसओ मिथिलेश राय ने बताया कि ठंड लगने से युवक की मौत हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।