{"_id":"5a4282d14f1c1b5c248b4c42","slug":"21514308305-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहा कुशीनगर ने बड़हलगंज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहा कुशीनगर ने बड़हलगंज को हराया
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आजाद क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कांग्रेस नेता वीरेंद्र शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। आजाद क्लब की ओर से संचालित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को डीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई। रंगारंग उद्घाटन मुकाबले में मेहा कुशीनगर ने यंग स्टार बड़हलगंज को हरा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता वीरेंद्र शर्मा ने मशाल जलाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले राउंड के मैच में मेहा कुशीनगर और बड़हलगंज की टीमें बराबरी पर रही। बड़हलगंज की टीम ने कुशीनगर के गोल पोस्ट पर कई बार आक्रमण किए, पर खिलाड़ियों के तालमेल के अभाव में गोल नहीं हो पाया। दूसरे हॉफ के मैच में मेहा कुशीनगर के सद्दाम हुसैन ने शानदार गोल मारकर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। बड़हलगंज के खिलाड़ियों ने कई बार बराबरी का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम क्षण में मेहा कुशीनगर के सेंटर फारवर्ड सद्दाम ने दूसरा गोल मारकर दो गोल से टीम को जीत दिला दिया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष जन्मेजय मणि, अशोक पोद्दार, जयराम पासवान, प्रेम तिवारी, सीताराम चौरसिया, गामा तिवारी, ई. करूणेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।