{"_id":"59d27d214f1c1ba9538b553a","slug":"21506966817-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया पर अबीर पड़ने को लेकर विवाद 19-16-40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया पर अबीर पड़ने को लेकर विवाद 19-16-40
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ताजिया पर अबीर पड़ने पर लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई एक किशोरी को भी मामूली चोट आई है। मामला सदर कोतवाली के बड़हरा गांव का है। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने समय रहते मामले को संभाल लिया। ऐहतियातन गांव में पुलिस कैंप कर रही है। देर शाम को पुलिस ने एक पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
सदर कोतवाली के बड़हरा गांव में शरीफ के दरवाजे पर स्थित चौक पर ताजिया रखा गया था। सोमवार की दोपहर एक बजे गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला। हिंदू पक्ष के लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। जब जुलूस शरीफ के दरवाजे पर पहुंचा तो अबीर ताजिया पर पड़ गया। इसको लेकर लोग उग्र हो गए। लाठी-डंडा से लैस होकर दूसरे पक्ष के लोगों को पीटने लगे। इसमें अनूप और अभिनव घायल हो गए हैं। अनूप को पिटता देखकर आंचल बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी चोट लग गई। अनूप और अभिनव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को संभाल लिया। गांव में पुलिसबल ने कांबिंग किया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत करा दिया गया है।