{"_id":"59b183f94f1c1be47f8b4cae","slug":"21504805881-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी विवाद में थाने पहुंचे लोगों ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी विवाद में थाने पहुंचे लोगों ने थाने में किया हंगामा
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। एक तालाब के विवाद को लेकर दो गांवों के लोग लार थाने पर पहुंच गए। चार घंटे पंचायत के बाद भी पुलिस मामले का समाधान नहीं करा सकी। थाने में लोगों उग्र हो गए और हंगामा खड़ा कर दिए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। एक पक्ष ने थाने में नारेबाजी भी की।
लार थानाक्षेत्र के डुमरी गांव में एक तालाब है। इस तालाब पर खरवनिया गांव के लोग भी अपना दावा कर रहे हैं। खरवनिया गांव के मल्लाह मनोज साहनी और प्रद्युम्न साहनी के नाम से पट्टा है। तालाब में इन मल्लाहों ने कुछ माह पूर्व मछली डाला था। मछली बेचना शुरू किए तो डुमरी गांव के लोग इसका विरोध करना शुरू कर दिए। इसको लेकर तीन दिनों से गांव में पंचायत होती रही थी। लेकिन बात नहीं बनने पर पुलिस तक मामला पहुंच गया। गुरुवार को पुलिस दोनों गांव के लोगों को थाने बुलाई। दोनों गांव के प्रधान के साथ लोग थाने पर पहुंचे। एसओ की मौजूदगी में दोनों गांव के लोग अपना-अपना तालाब होने का दावा किया। इसको लेकर पंचायत हुई। लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी। इससे नाराज एक गांव के लोग पुलिस के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख एसओ ने कड़ा रुख अपनाया तो लोग शांत हुए। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पंचायत के जरिए समस्या का समाधान करने की कोशिश की गई। लेकिन बात नहीं बनी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।