{"_id":"59ad951a4f1c1b42738b518a","slug":"21504548122-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पसरा गंदा पानी, ईंट रख कर आ-जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पसरा गंदा पानी, ईंट रख कर आ-जा रहे
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अलीनगर में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। मोहल्लेवासियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बच्चे संभलकर नहीं चले तो गिर कर चोटिल हो सकते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका है। इसके चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार बेपरवाह हैं। श्मशान घाट, कब्रिस्तान और कुर्ना नाला के बगल में अलीनगर मोहल्ला बसा है। रोडवेज के सेवानिवृत्त कंडक्टर उमर के मकान से इंजीनियर आरिफ सिद्दीकी के मकान तक सड़क पर गंदा पानी फैला है। मोहल्ले के इस तिराहे से गुजरना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बकरीद के अंतिम दिन के चलते दोस्त और रिश्तेदारों का आना-जाना था। नाली का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर फैला है। स्कूल से आने-जाने के लिए बच्चों को दुश्वारियां हो रही है। बुर्कानशीं महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि पैदल गुजरना तक मुश्किल है। सीता देवी ने कहा कि दरवाजे के सामने पानी लगा है। बच्चे गिर जाते हैं। बहुत दिक्कत होती है। बच्चे बाहर जाते हैं तो निगरानी करनी पड़ती है। मुनीर ने कहा कि सामने के बजाए दूसरे रास्ते से आना पड़ रहा है, जो काफी दूर स्थित है। ईंट लगाया गया है ताकि आने-जाने में सहूलियत रहे। सालेहा खातून ने कहा कि मकान के सामने नाली बना था, लेकिन गुणवत्ता बेहतर नहीं होने से टूट गई है। इसके चलते हल्की बारिश में पानी लग जाता है। दुकानदार बजरंगी ने कहा कि बच्चे जब तक सही तरीके से लौट नहीं आते हैं चैन नहीं मिलता है।
विज्ञापन