{"_id":"598b47b84f1c1bfd3e8b45a6","slug":"21502300088-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उफनाई गोर्रा और राप्ती, बंधों पर दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उफनाई गोर्रा और राप्ती, बंधों पर दबाव
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर गोर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर पर पड़ने लगा है। बरसात में दूसरी बार क्षेत्र में बहने वाली दोनों नदियां ऊफान पर है। तीन दिनों में नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के कारण बंधों पर दबाव बनने लगा है। गोर्रा और राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है।
बुधवार की शाम गोर्रा नदी 69.55 और राप्ती नदी 69 मीटर पर बह रही थी। दोनों नदियां लाल निशान 70.50 मीटर से क्रमश: एक मीटर और 1.50 मीटर नीचे हैं। दूसरी बार नदियों के ऊफान को देख लोगों को बंधा कटने का भय सता रहा है। पिड़रा भुसवल बांध पर स्थित पिड़री गांव और पिड़रा करनपुर बांध पर जगत मांझा गांव के समीप गोर्रा नदी कटान करने लगी। तिघरा-मराछी बांध पर करहकोल, हड़हा, माझा नारायण, गायघाट और केवटलिया गांव पर राप्ती नदी सीधे ठोकर मार रही है। ईश्वरपुरा, पलिया गांव के किनारे बना बोल्डर पिचिंग नदी में खिसकने लगा है। नदियों के जलस्तर के बढ़ते वेग को देख दोआबा और कछार के लोगों में बाढ़ का भय बना है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं को बंधों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।