{"_id":"597a1b704f1c1bd9208b4871","slug":"21501174640-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्रीवॉल तोड़ने पर डीएम सख्त,गिरफ्तार करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्रीवॉल तोड़ने पर डीएम सख्त,गिरफ्तार करने का निर्देश
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल तोड़ने पर डीएम सुजीत कुमार ने सख्त रूख अपनाया है। बीएसएफ के कमॉडिंग ऑफिसर को जवानों की कारस्तानी से अवगत कराया है। विभागीय कार्रवाई का यकीन दिलाया है। सीओ सिटी से आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है।
खजुरिया-रामपुर कारखाना में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है। इसके लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण चल रहा है। कुछ दिनों पहले गांव के जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, बनारसी यादव और सुनील यादव समेत अन्य लोग आएं है बाउंड्रीवाल को तोड़ने लगे। ग्राम प्रधान रीता गुप्ता, उनके पति महेश गुप्त को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धमकी, चोरी और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहुंचाने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बावजूद इसके दरोगा शिववचन यादव के शह पर बीएसएफ के जवान काम नहीं करने दे रहे हैं। ग्राम प्रधान रीता गुप्ता ने सदस्यों सुदर्शन, रामजी यादव, शोभीराम यादव, बृजेश यादव, मोहम्मददीन और अच्छेलाल गुप्त के साथ गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। उन्होंने वीडियो के जरिए जवानों की हरकत देखी। इसके बाद डीएम सुुजीत का पारा चढ़ गया। सीओ सिटी को मौके पर पुलिस भेज का काम कराने को कहा। इसके अलावा बीएसएफ के जवानों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।