{"_id":"5c704ab5bdec22129c2db0d7","slug":"201550863029-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जिले में कई सौगातों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जिले में कई सौगातों की बौछार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
एक साथ जिले में कई सौगातों की बौछार
देवरिया सदर, अहिल्यापुर में फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास
भटनी जंक्शन बनेगा मॉडल रेलवे स्टेशन, संपर्क क्रांति का ठहराव शुरू
देवरयिा। लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही जनता पर सौगातों की बारिश तेज हो गई है। शुक्रवार को भी जिले को कई सौगातें मिलीं। सदर रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ तो सदर रेलवे स्टेशन और अहिल्यापुर में फुट ओवरब्रिज की भी पूर्व केंद्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र ने आधारशिला रखी। भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा पांडेयचक से डुमरी तक जाने वाली सड़क को टू लेन बनाने के लिए सांसद व कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। देर शाम शहर के सीसी रोड के नवनिर्माण का भी शिलान्यास किया गया। इन नई परियोजनाओं को जिले के विकास के लिए मील का पत्थर ठहराया गया।
सदर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार को फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री और सदर सांसद कलराज मिश्र ने किया। ओवरब्रिज निर्माण होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक फुट ओवरब्रिज है। इससे यात्री एक नंबर प्लेटफॉर्म से दो और तीन नंबर के साथ ही स्टेशन के उत्तर तरफ सड़क पर निकल जाते हैं। यात्रियों की भीड़ होने पर काफी दिक्कत होती है। सदर सांसद कलराज मिश्र ने इसके लिए पहल की थी।
अहिल्यापुर स्टेशन पर भी बनेगा फुट ओवरब्रिज
देवरिया। अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन पर भी फुट ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए शुक्रवार को ही सदर सांसद ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से शिलान्यास किया। शिलान्यास के अवसर पर सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने में दिक्कत होती है। ओवरब्रिज के निर्माण होने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
शुरू हुआ बिहार संपर्कक्रांति का ठहराव, दिखाई हरी झंडी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से बिहार संपर्कक्रांति सुपरफास्ट का ठहराव शुरू हो गया। सदर सांसद कलराज मिश्र ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर इसे दिल्ली के लिए रवाना किया। दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती थी। सांसद कलराज मिश्र की पहल पर रेल मंत्रालय ने इसके ठहराव को मंजूरी दी थी। शुक्रवार को निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से दोपहर तीन बजे बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद सांसद कलराज मिश्र, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक जन्मेजय सिंह, सुरेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। यह ट्रेन दोनों तरफ से यहां रुकेगी।
भटनी जंक्शन बनेगा आदर्श रेलवे स्टेशन, मिले पांच करोड़
देवरिया। भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये मिल गए हैं। यहां वेटिंग हॉल, यूटीएस, पीआरएस, क्लॉक रूम, पे एंड यूज टॉयलेट, 50 बेंच, चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म को ऊंचा कराने, तीन नंबर पर स्थित बिल्डिंग को ऊंचा करने आदि का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही गोरखपुर से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भटनी से चलवाने का प्रयास भी होगा।
सीसी रोड का शिलान्यास किया
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज से रामनाथ देवरिया तक सीसी रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद कलराज मिश्र ने शुक्रवार को किया। लगभग ढाई किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण में नौ करोड़ रुपये खर्च आएंगे। अभी यह सड़क काफी खराब हो चुकी है और शहरवासियों को काफी दिक्कत होती है। इस सड़क पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, मंदिर, स्कूल आदि हैं। इसके अलावा रुद्रपुर और मदनपुर की तरफ जाने वालों के लिए यह सड़क उपयोगी है।
27 करोड़ से बनेंगी दो सड़कें
रामपुर कारखाना। बैतालपुर विकास खंड के पांडेयचक चौराहे पर बैतालपुर-डुमरी मार्ग और पुरवा-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास सांसद कलराज मिश्रा व कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने संयुक्त रूप से किया। दोनों सड़कों के निर्माण पर साढ़े 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता इस मार्ग के चौड़ीकरण की अरसे से मांग कर रही थी। जल्द ही ये सड़कें बन कर तैयार हो जाएंगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास नारे को चरितार्थ कर रही है। इस दौरान गिरिजेश मणि, निशिरंजन तिवारी, संजय राव, मुन्नी देवी, कृष्णमुरारी चौबे, आईटी प्रमुख सर्वेशनाथ त्रिपाठी, राहुल मणि त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, प्रधान राधेश्याम, दीपक जयसवाल, प्रवीण प्रताप मल्ल, पुरुषोत्तम नारायण, नंदू राव, सीपी सिंह, जितेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रमों में यह रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, गिरिजेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय कुमार दुबे, शशिप्रकाश मिश्र, प्रमोद सिंह, अंबिकेश पांडेय, विजय प्रताप मणि उर्फ डब्लू मणि, अभिषेक राय, पूर्व प्रमुख शैलेष त्रिपाठी, रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर जैनेंद्र सिंह, सहायक मंडल इंजीनियर राजेंद्र सिंह, एसीएम जंग बहादुर, हरिशरन, महेंद्र कुमार, एसएस परशुराम त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।