{"_id":"5c6af264bdec22738c0f2356","slug":"201550512740-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम और गुस्से के बीच दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम और गुस्से के बीच दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
नगर में छात्रों ने जुलूस निकाल कर शहीदों को किया नमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपारानी/रुद्रपुर/बरहज। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के समर्थन में सोमवार को भी जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च का दौर रहा। पाकिस्तान मुर्दाबाद.. और सरकार से हमले का समुचित जवाब देने की एक स्वर से मांग लोगों ने की। संयुक्त संचालन संघर्ष समिति की ओर से शाम को सुभाष चौक पर मोमबत्ती जलाकर शहीद सीआरपीएफ के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह, रामायण राय, शीला गुप्ता, अशोक पाठक, गिरीश तिवारी, गोविंद सिंह, राजेश मिश्र, अशोक तिवारी, संजय खरवार, पुष्पराज तिवारी, संजय शुक्ला, विंदा देवी, जितेंद्र नाथ, सुशील मिश्र, शैलेश सिंह, विनोद, अकबर अली, अविनाश गोंड, अजय मणि आदि मौजूद रहे। भाटपाररानी के स्वामी विवेकानंद स्टडी क्लासेस बेलपार के छात्रों ने रैली निकाली। इसमें संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार, अनुपम, मारकंडेय मिश्र आदि शामिल रहे। मदरसा सायरा दारुल उलूम नोनार कपरवार से निकली रैली में शिक्षक मुर्तजा हुसैन, अली मोहम्मद, सद्दाम हुसैन, रियासत अली आदि छात्र मौजूद रहे। प्रतापपुर बाजार में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शोक सभा की। छोटका गांव में भीम सिंह मौर्या के नेतृत्व में निकले कैंडल मार्च में संदीप कुशवाहा, रामाज्ञा मौर्या, राजकुमार, अनीश मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद, सुरेंद्र कुशवाहा, शैलेश, संतोष आदि रहे। सोहगरा धाम से चनुकी बाजार तक बिहार के सीमावर्ती गांव के सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च किया। ग्राम नियरवा में हियुवा के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। टीकमपार चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के जोगेंद्र सिंह कुशवाहा, सुशील शाही, जगदीश नारायण मिश्र, संतोष पटेल, अनवर हुसैन आदि ने श्रद्धांजलि दी। रुद्रपुर नगर की मुख्य सड़क पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्रों ने जुलूस निकाल आक्रोश जताया। परिषदीय स्कूल रुद्रपुर जूनियर के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर बस स्टेशन, खजुहा, कोतवाली रोड, पुराना चौक का भ्रमण किया। सतासी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडटों ने नगर में भ्रमण किया। बरहज नगर सहित पैना, भलुअनी, करुअना, मगहरा, बरौली, कटियारी, मठियां, मदनपुर, बरांव आदि जगहों पर स्कूली छात्रों और ग्रामीणों ने कैंडल जुलूस निकाला। इसमें अमित तिवारी, पंकज कुमार सिंह, काशीपति शुक्ल, अनिल मल्ल, रामप्रकाश यादव, उपेंद्र राव, मनोज मद्धेशिया, मैनेजर गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
गांवों में दिखा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा
बघौचघाट। क्षेत्र के सिधावे, पथरदेवा, भैंसाडाबर, बसडीला जद्दूघुरी, नेरुआरी, महुआरी, कोयरपट्टी, बघौचघाट, भेलिपट्टी आदि गांवों में तिरंगा हाथ में लेकर लोगों ने जुलूस निकाल पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों ने कॉलेज से धुसदेवरिया चौराहे तक जुलूस निकाला। इस दौरान सुजीत प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मोनू, जितेंद्र यादव, अंगद, जयकुमार राव आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस व सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
रामपुर कारखाना। पुलवामा में शहीद जवानों सम्मान में सोमवार को कांग्रेस के जिला महासचिव जय प्रकाश पाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर के दुलारी देवी पब्लिक स्कूल परिसर में शोकसभा की। इसमें किशोर कुशवाहा, सतेंद्र पाल, मंतसा खातून, बैरिस्टर राजभर, बकरम, सुदामा मद्धेशिया, केदार पाल, गोविंद पाल, अशोक पाल, धनंजय पाल, साहबजादा आदि उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय मंच के जिला संयोजक चंद्र भूषण सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डुमरी लोहिया चौक से कैंडल मार्च निकाला। इसमें आकाश सिंह, रामप्यारे यादव, वीरेंद्र कुमार, मुस्तकीम, रामशीष, डॉ.प्रमोद, छोटे, अरविंद, शैलेष, गोविंद, रामकृपाल, सचिन आदि मौजूद रहे।