{"_id":"5b9a9381867a55019d616e44","slug":"201536856961-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-छपरा ट्रेन निरस्त होने से मायूस हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-छपरा ट्रेन निरस्त होने से मायूस हुए यात्री
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मथुरा-छपरा ट्रेन निरस्त होने पर सैकड़ों यात्री मायूस होकर रेलवे स्टेशन से लौट गए। उन्होंने रेल मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि मथुरा जाने के लिए उन्होंने तीन माह पूर्व रिजर्वेशन कराया था।
इस बार राधा अष्टमी 17 सितंबर को है। इस मौके पर जिले से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बरसाने जाते हैं। बृहस्पतिवार को मथुरा-छपरा एक्सप्रेस से बरसाने के लिए रवाना होने श्रद्धालु सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इनमें अधिकांश लोगों को एक दिन पहले मोबाइल पर मैसेज के जरिए ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली थी। तीन महीने से तीर्थयात्रा की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वह रेलवे की व्यवस्थाओं पर आक्रोश जताते हुए टिकट काउंटर पहुंचे। टिकट वापस कराने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं को कोसा। लोग पूरी तैयारी के साथ आए थे। कई यात्री तो बस से रवाना हो गए। यात्री ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि ट्रेन कैंसिल होने से भक्तों का हौसला कम नहीं होगा। हम बस रिजर्व कर ईष्ट देव का का दर्शन करने जाएंगे।