{"_id":"59e241ff4f1c1b98678b5b14","slug":"201508000255-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। दूसरे की जमीन दिखाकर रुपये हड़पने और रजिस्ट्री ऑफिस में स्टांप तैयार कराकर आईडी मांगने पर बेचने वाले भाग गए। इस मामले में चार वर्ष से थाने का चक्कर लगा रहे सुमेश मिश्र ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने तीन जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
नरौली खेम के टोला बसडीला निवासी सुमेश मिश्र ने तहरीर में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ मंटू तिवारी, रामनिवास यादव और भटनी के भार्गव कोड़रा निवासी सौरभ मिश्र ने रुद्रपुर कोतवाली के पकड़ी बाजार पेट्रोल पंप के पास अपनी जमीन बताकर 10 मार्च-2013 को तीनों लोग खुखुंदू उसके पास आए। तीन लाख 40 हजार रुपये लेकर चले गए। तय समय के अनुसार वह पिता पारसनाथ मिश्र को 21 मार्च-2013 को रुद्रपुर तहसील लेकर पहुंचे। रजिस्ट्री के लिए स्टांप सहित सारा कागजात जालसाज से तैयार करा लिए थे। जब रजिस्ट्री ऑफिस में जालसाजों से आईडी मांगी गई तो बाइक की डिक्की में आईडी होने की बात कहकर जालसाज भाग गए। बाद में पता करने पर वह जमीन दूसरे की निकली। इसके बाद सुमेश मिश्र जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगाने लगे, लेकिन न्याय नहीं मिला। तब उसने न्यायालय का सहारा लिया। थानेदार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है।