{"_id":"59c3f6244f1c1b37688b5c60","slug":"201506014756-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। तहसील कार्यालय का डीएम सुजीत कुमार ने निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने अभिलेखों आदि का मुआयना किया। इस दौरान कर्मचारी सहमे रहे। एसडीएम अरुण सिंह ने पटलों पर खाली चल रहे पदों की जानकारी दी।
गुरुवार को डीएम करीब 12.30 बजे तहसील परिसर में पहुंच कर अभिलेखागार में भूलेख और संग्रह, तीनों अधिकारियों के कोर्ट, लेखपाल और अमीनों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक का अवलोकन करने के बाद परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किए। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में तहसील कर्मियों के पसीने छूट रहे थे। डीएम ने अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जांच के बाद करीब ढाई बजे डीएम के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता, कुशल कांत सिंह, अर्जुन तिवारी, त्रिभुवन सोनकर, कौशल किशोर श्रीवास्तव, हरीशचंद्र मौजूद रहे।