{"_id":"5997253f4f1c1be66c8b494a","slug":"201503077695-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली कटौती झेल रहे उपभोक्ताओं को टेक्निकल फॉल्ट ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। ब्रेकर ब्लॉस्ट होने से रामलीला मैदान सब स्टेशन ठप हो गया। बिजली गुल होने से कई मोहल्ले के लोग परेशान हो गए। शाम पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मोतीराम अड्डा स्थित 400 केवीए ट्रांसमिशन सब-स्टेशन के 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के प्रोटेक्शन सिस्टम की शुक्रवार को जांच होनी थी। इसके चलते शुक्रवार को दिन में 10.45 बजे कतरारी ट्रांसमिशन सब-स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के कुछ सब स्टेशन ने दो-दो घंटा की शिफ्टवार आपूर्ति बहाल की जबकि देहात के अधिकांश सब-स्टेशन से बिजली की आपूर्ति ठप रही। उमस और गर्मी से शहर और देहात के लोग परेशान हो गए। इन्वर्टर के जवाब देने से राघवनगर, न्यू कॉलोनी और तहसील इलाके के साइबर कैफै में सन्नाटा रहा। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों अबूबकर नगर, अहमदनगर, अली नगर, बांस देवरिया, न्यू कॉलोनी आदि मोहल्लों में जुमा की तैयारियों में खलल पड़ी। जनरेटर चलाकर मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। दोपहर दो बजे के बाद कुछ सब स्टेशन की बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। रामलीला मैदान सब-स्टेशन में दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन ब्रेकर ब्लॉस्ट कर गया। स्कूल से घर लौटे बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए। एसडीओ सचिन सिन्हा और अवर अभियंता अमित सिंह टीम के साथ फॉल्ट को दूर करने में जुट रहे।