फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मछलियों का कब्रगाह बना गिरिजा सरोवर

मछलियों का कब्रगाह बना गिरिजा सरोवर

Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मछलियों का कब्रगाह बना गिरिजा सरोवर
रुद्रपुर। पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के ठीक सामने बना गिरिजा सरोवर मछलियों का कब्रगाह बन गया है। सरोवर का पानी विषैला होने से पांच दिन से तालाब में मछलियां मर रही हैं। इससे मंदिर के साधू-संत आहत हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मछलियों की जान बचाने की अपील की, लेकिन प्रशासन की ने ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

मंदिर के ठीक सामने बना गिरजा सरोवर का पानी पांच दिन से विषैला हो गया है। सरोवर की देखरेख करने वाले साधू नकद दास ने कहा कि मुख्य मंदिर और मेला परिक्षेत्र का गंदा पानी सरोवर में गिरता है। इससे पानी जहरीला हो गया है। सरोवर मेें बहुत बड़ी-बड़ी मछलियां पाली गई हैं। नकद दास 20 साल से मछलियों की सेवा कर रहे हैं। उन्हें तड़पकर मरता देख वह व्यथित हैं। पोखरे में पांच के दिन में करीब दो क्विंटल मछलियों की मौत हुई है। पहले दिन से मछलियों के मरना शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। पर्यावरण और जल जीवों के संरक्षण के लिए बने सरकारी संस्थान उनकी मौत रोकना तो दूर सरोवर पर हाल जानने आना मुनासिब नहीं समझा। मंदिर के ठीक सामने बना सरोवर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की शोभा में चार चांद लगाता है। जवाहिर त्रिपाठी, आनंद वर्मा, विकास, बबलू, प्रदीप यादव, महंथ रमाशंकर भारती, विजयशंकर आदि ने एसडीएम से मछलियों की जान बचाने की अपील की। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि मत्स्य विभाग मछलियों की जान बचाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed