{"_id":"597f638f4f1c1bd8588b46df","slug":"201501520783-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड की फीडिंग में असहायों को वरीयता मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड की फीडिंग में असहायों को वरीयता मिलें
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच ने राशन कार्ड में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सत्यापन के नाम पर सेक्रेट्री मनमानी कर रहे हैं। कार्डधारकों के बीच चीनी का वितरण कराएं। संपन्न लोगों का नाम पात्र गृहस्थी और अंत्योदय सूची में दर्ज हो रहा है। चार सूत्री मांगपत्र डीएम को दिया।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और जिलाध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में ग्राम प्रधान सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचें। राशन कार्ड बनाने में धांधली को लेकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि संपन्न लोगों का नाम पात्र गृहस्थी से बाहर किया जाए। गरीबों का राशन कार्ड हर हाल में बनाया जाए। दिव्यांग, विधवा, भूमिहीन और असहायों के आवेदन को तरजीह दें। पीएम आवास की जांच रोजगार सेवा और सफाई कर्मचारी से न कराएं। क्योंकि यह लोग पात्रों के नाम पर आपत्ति लगाते हैं। इसके चलते पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित हो जाता है। चीनी नहीं मिलने से बाजार से अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में कोटे की दुकानों में चीनी आवंटित की जाए। ताकि सभी लोगों को चीनी मिल सके। करमटार शेर खां-बरहज की दिव्यांग लीलावती देवी की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान फूला देवी, रेनू देवी, शांति देवी, इंदु देवी, अमित कुमार, सुनील कुमार, रामदुलारे गुप्त आदि रहे।