{"_id":"594d48a34f1c1b2b4d8b45b4","slug":"201498237091-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के दुर्व्यवहार से नाराज लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर के दुर्व्यवहार से नाराज लोगों का हंगामा
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मईल। बैंक पहुंची महिला कोटेदार से बैंक मैनेजर ने दुर्व्यवहार किया। इससे लोगों ने बैंक में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। आए दिन बैंक में ग्राहक और मैनेजर के बीच कहासुनी हो रही है।
लार थाना के देवसिया गांव निवासी इंद्रावती देवी बकुची गांव की कोटेदार हैं। वह शुक्रवार को बेटे अविनाश के साथ पंजाब नेशनल बैंक मईल में कोटे की दुकान के लिए चालान बनवाने गई थीं। एक बैंककर्मी जब हीलाहवाली करने लगा तो शिकायत करने बैंक मैनेजर के पास पहुंची। आरोप है कि शिकायत सुनने की बजाए बैंक मैनेजर ने कागजात उठाकर फेंक दिया। महिला जब विरोध किया तो बैंक मैनेजर ने बदसलूकी की। बीचबचाव करने गए बेटे से भी दुर्व्यवहार किया। बैैंक मैनेजर की दबंगई देख कोटेदार के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। बैंक पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लोगों को शांत कराया। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मैनेजर शिकायत करने वालों से अक्सर उलझता हैं। बैंक मैनेजर ने बताया कि महिला बेवजह शिकायत करने आई थी। मना करने पर कहासुनी हुई। इसमें बैंककर्मियों की गलती नहीं है।