फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   200 acres of crops submerged canal break

नहर टूटने से 200 एकड़ फसल डूबी

Mon, 02 Jan 2017 10:40 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 02 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
200 acres of crops submerged canal break
देवरिया और सिरसिया रजवाहे के टूटने से किसानों की फसल डूब गई।
देवरिया। सिंचाई विभाग के अफसरों की लापरवाही से दो नहरें कई जगहों पर टूट गई हैं। इसके चलते करीब 200 एकड़ फसल डूब गई हैं। फसल बर्बाद होने पर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने इसके लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रबी की फसल गेहूं, सरसों और आलू की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया है। देवरिया और सिरसिया रजवाहा कई जगहों पर ओवरफ्लो हो रही है। नहरें कई जगहों पर टूट गई हैं। देवरिया रजवाहा बालकुंआ और बलुआ गांव के बीच में शनिवार की रात टूट गई। इसमें गेहूं, सरसों और आलू की फसल डूब गई हैं। किसान बृजराज राव, अवधेश राव, जगदंबा, लियाकत अंसारी, प्रमोद पांडेय, इम्तियाज, फूलबदन आदि का कहना है कि उनकी फसलें बर्बाद  हो गई।
विज्ञापन


सिरसिया रजवाहा जिगिनी बाजार और टीलाटाली के सामने भी टूट गई है। किसान कृष्णा पटेल, रामदरश, समीर, अंगद, भृगु, अलीमुल्लाह, सत्येंद्र आदि की फसल डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि नहर की सफाई कराए बिना पानी छोड़ दिए जाने से यह नौबत आई है। नहर ओवरफ्लो हो रही है। दबाव की वजह से जगह-जगह टूट रही है। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि नहरों के टूटने की जानकारी है, मरम्मत कराई जा            रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed