{"_id":"6318e41547ba971a672e3ab6","slug":"2-ultrasound-centers-seal-deoria-news-gkp4497403125","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम का दो अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, गोरखपुर व देवरिया की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम का दो अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा, गोरखपुर व देवरिया की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
Thu, 08 Sep 2022 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:41 AM IST
सार
गोरखपुर के एसीएमओ एके चौधरी, देवरिया के एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी अरबन डॉ. आरपी यादव के नेतृत्व में वीर बहादुर गुप्ता, राय कमेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सूरज पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, अशोक गौतम शहर के राघव नगर स्थित अरुण अल्ट्रासाउंड एंड पैथोलॉजी क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन
शहर के राघवगर में चेकिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर के निर्देश पर गोरखपुर तथा देवरिया स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के राघव नगर मोहल्ले में संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारा। एक जगह अप्रशिक्षित व्यक्ति जांच करते मिला, जबकि दूसरे केंद्र पर चिकित्सक व संचालक नहीं मिले। टीम ने दोनों अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर के एसीएमओ एके चौधरी, देवरिया के एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी अरबन डॉ. आरपी यादव के नेतृत्व में वीर बहादुर गुप्ता, राय कमेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सूरज पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, अशोक गौतम शहर के राघव नगर स्थित अरुण अल्ट्रासाउंड एंड पैथोलॉजी क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन
केंद्र पर मरीजों की भीड़ थी। करीब तीस लोग जांच कराने आए थे। पंजीकृत चिकित्सक नहीं थे। संचालक अल्ट्रासाउंड जांच करते मिला, जो अप्रशिक्षित था। इसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया।
विज्ञापन
यहां से टीम जनप्रिय पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र पहुुंची। यहां करीब चार लोग जांच के लिए आए थे। दो स्टाफ मिले। चिकित्सक तथा अन्य कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया। टीम की कार्रवाई से हड़कंप रहा। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा गया। दो अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया है।