{"_id":"65ea06b514310139470015c0","slug":"2-thieves-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120936-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो चोर गिरफ्तार, तीन बैट्री और 21 रिंच समेत अन्य उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो चोर गिरफ्तार, तीन बैट्री और 21 रिंच समेत अन्य उपकरण बरामद
Thu, 07 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार..
एक ही रात तीन गांवों में ट्रैक्टर और राइस मिल में हुईं चोरियों का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में एक ही रात ट्रैक्टर की बैटरियों और राइस मिल के उपकरणों की हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर चोरी की तीन बैटरियां और 21 रिंच समेत अन्य उपकरण उनके घर से बरामद किया है। चोरों ने घटना में तीन और के शामिल होने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने इन दोनों को दर्ज केस के तहत न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी हरेन्द्र गुप्ता का दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कंबाइन मशीन खड़ी है। मंगलवार रात को चोरों ने ट्रैक्टर की दो बैटरियों, शाॅफ्ट और पटिया खोल कर लेकर चलें गए।
दूसरी चोरी मंगराईच गांव निवासी सोहनलाल मोर्या के यहां हुई है। चोर ट्रैक्टर की चार बैटरियां, पटिया, रोटावेटर और राइस मिल का एक्सल, पट्टा और तकरीबन साठ लीटर डीजल चुरा ले गए।
विज्ञापन
धनौती गांव निवासी अजय गौंड़ के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली में से ट्राॅली का तकरीबन डेढ़ क्विंटल का लोहे का पटिया चुरा ले गए हैं। पुलिस सोहनलाल और हरेन्द्र की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मंगराईच गांव निवासी प्रेमचंद चौहान उर्फ लालू और नितेश प्रजापति उर्फ भुट्टी को बृहस्पतिवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने तीनों चोरी की घटना में शामिल होने और चुराए गए उपकरणों को घर में छुपाने की बात स्वीकारी। दोनों की निशानदेही पर तीन बैटरियां, 21 रिंच रोटर शाॅफ्ट, सहित अन्य उपकरण बरामद किया गया है। दोनों ने तीन और चोरों को घटना में शामिल होने की बात कही है। उनकी भी तलाश की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों चोरों को दर्ज केस के तहत जेल भेज दिया गया।