{"_id":"664259d7bfab1e5a4b013e17","slug":"2-surrendered-in-mumtaj-murder-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-125552-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुमताज हत्याकांड : दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुमताज हत्याकांड : दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल
Mon, 13 May 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के पोखरभिंडा गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई मुमताज की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
बंजरिया गांव के पोखरभिंडा टोले में 7 मई की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाई मुमताज (55) और इन्ताफ़ (52) के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान छोटे भाई इन्ताफ़ के घर वालों ने लाठी-डंडे से पीटकर बड़े भाई मुमताज की हत्या कर दी थी। इसमें मृतक के बेटे अब्दुल बकर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इन्ताफ़, नदीम, नवी सरवर, नूरजहां और सफीरा खातून के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। घटना के दिन ही पुलिस ने सफीरा को हिरासत में ले लिया था। अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी, मगर वे हाथ नहीं लगे।
इस बीच 10 मई को पुलिस की आंख में धूल झोंक कर आरोपी इन्ताफ़ और नवी सरवर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बाकी बचे दो हत्यारोपी नदीम खान और नूरजहां ने भी आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया।