फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 nominations on last day

Deoria News: आखिरी दो प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल, पर्चा लेने वाले नौ उम्मीदवार नहीं आए नामांकन करने

Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
2 nominations on last day
फोटो समाचार......
विज्ञापन

19 प्रत्याशी अब तक उतर चुके हैं चुनावी मैदान में, स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद लगेगी मुहर
बसपा प्रत्याशी संदेश यादव ने दो सेट पर्चा और जमा किया

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे नामांकन के आखिरी दिन सिर्फ दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, नामांकन पर्चा लेने वाले नौ प्रत्याशी नामांकन करने नहीं आए। छह दिन तक चले नामांकन में कुल 19 प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
बुधवार को स्क्रूटनी व शुक्रवार को नाम वापसी के साथ ही चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी रहेंगे, इस पर मुहर लगेगी। छठे दिन दो ने नामांकन दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी रफीक अंसारी ने एक सेट में तथा निर्दल प्रत्याशी गंगा प्रसाद ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 19 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इसके अतिरिक्त बसपा प्रत्याशी संदेश यादव ने मंगलवार को पुनः दो सेट तथा परिवर्तन समाज पार्टी से हरिकेश गुप्ता ने पुनः एक सेट जमा किया। इन दोनों प्रत्याशियों ने पूर्व में भी नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 17 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। गौरतलब हो कि छह दिन चले नामांकन में कुल 28 प्रत्याशियों ने कुल 60 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया है। इसमें 19 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। 19 प्रत्याशी में कितने चुनावी मैदान में टिकते हैं, इस पर शुक्रवार को मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छठे दिन मुख्य मार्ग से हटी बैरिकेडिंग, सुचारु रूप से हुआ आवागमन
कलक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए सोमवार तक रूट डायर्वजन रहा। इस दौरान गोरखपुर से सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर की तरफ जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को बैतालपुर से पाण्डेय चक से डुमरी से पड़री मल्ल, सोनूघाट होते हुए गंतव्य तक भेजा जा रहा था। इसी तरह सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर से गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी और हल्के वाहन सोनूघाट से पड़री मल्ल से डुमरी से पाण्डेय चक से बैतालपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा रहे थे। रोडवेज से लेकर कचहरी शिवमंदिर तक सड़क की एक लेन पर पूरी तरह से आवाजाही बंद थी।

मंगलवार को नामांकन के लिए काफी कम संख्या में प्रत्याशियों के आने की सूचना के बाद रूट डायवर्जन व बैरिकेडिंग हटा ली गई। लोगों को आने व जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed