फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died by dirrhoea

रामनाथ देवरिया में उल्टी-दस्त से दो की मौत

Fri, 14 Oct 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
2 died by dirrhoea
रामनाथ देवरिया में उल्टी-दस्त से दो की मौत
विज्ञापन

सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, कई क्षेत्रों के 18 लोग जिला अस्पताल में भर्ती
मोहल्ले में किया गया छिड़काव, सर्वे के लिए लगाई गईं आशा, एएनएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया दक्षिणी मोहल्ले में उल्टी-दस्त से लोग पीड़ित हो रहे हैं। तीन दिन के अंदर दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। ये घर पर ही इलाज करा रहे हैं।
वहीं, जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अट्ठारह लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में दस बेड के पुराने चिल्ड्रेन वार्ड को उल्टी-दस्त के मरीजों के लिए रखा गया है। इसमें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एक युवक को बीमारी से पीड़ित बता रहा है। साथ ही जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को रोग से बचाव के लिए जागरूक करने की बात कही जा रही है। लेकिन, शहर के रामनाथ देवरिया दक्षिणी वार्ड में उल्टी-दस्त से लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की तबीयत खराब हुई। एक चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं हुआ। उसके बाद एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। उधर, बुधवार को एक किशोर की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। इसके बाद मोहल्लेवासी भयभीत हो गए।
सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी व सभासद ने सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची। इसके बाद आशा कार्यकर्ता व एएनएम सहित अन्य कर्मियों को सर्वे के लिए लगाया गया। साथ ही लोगों को जरूरत के मुताबिक जिंक, क्लोरीन की गोली आदि दी गई। साथ ही सावधानी बरतने तथा उबला पानी पीने के लिए कहा गया। उधर, नगर पालिका की टीम ने छिड़काव किया।
जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। महिला मेडिकल वार्ड में बरियारपुर की मोनिका प्रजापति, भीमपुर गौरा की राजमति देवी, राम हरखौली की तारा खातून, पकड़ियार की सुनीता पांडेय, भुजौली खुर्द की सुनरवासी देवी, धनौती मठिया की कलावती देवी तथा पुराने चिल्ड्रेन वार्ड में सिंधी मिल कॉलोनी के मोहम्मद अब्बास, कुसुम्हा के महेंद्र, पोखरभिंडा अनिल निषाद, बारीडीह के अलाउद्दीन, भटवलिया के अमित कुमार मिश्रा का इलाज चल रहा है।
मेल मेडिकल वार्ड में महुअवा बुजुर्ग के अविनाश, पिपरा चंद्रभान के रामबड़ाई, जरार रमन के जगदीश, बखरा बाजार के अभिषेक, रामगुलाम टोला के कमरूद्दीन, पैकौली के बालजीत, लार के रमा का इलाज चल रहा है।
सीएमओ ने रामनाथ देवरिया व इमरजेंसी का किया निरीक्षण
देवरिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रामनाथ देवरिया दक्षिणी मोहल्ले में पहुंची। उन्होंने मोहल्ले का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जलनिगम के अधिकारी पानी व पाइप लाइन की जांच तथा नगर पालिका के ईओ को साफ-सफाई व छिड़काव कराने के लिए कहा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। अस्पताल के डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा के साथ निरीक्षण किया। कहा कि मरीज जब तक अच्छी तरह स्वस्थ न हो जाए, यहां से न जाने दें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. संजय चंद, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, एपिडेमियोलाजिस्ट डॉ. राजीव भूषण पांडेय, डॉ. आनंद बहादुर सिंह, रविजीत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
सभासद रीमा पासवान के प्रतिनिधि अतुल उर्फ नन्हें पासवान ने कहा कि उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत हुई। साथ ही बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका की टीम आई थी। दवा वितरण, छिड़काव व पानी की जांच की गई है।

कोट
संक्रामक माह चल रहा है। इसके तहत रामनाथ देवरिया दक्षिणी मोहल्ले का निरीक्षण किया गया। सदर विधायक का भी फोन आया था। यहां डायरिया फैलने जैसी बात नहीं है। कुछ लोग बीमार हुए हैं। टीम लगाकर सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही आशा व एएनएम को जिसे जरूरत है उसे दवा, जिंक, क्लोरीन की गोली दी जा रही है। लोगों को उबला पानी पीने के लिए कहा जा रहा है। जल निगम को पानी की जांच व नगर पालिका को सफाई तथा छिड़काव करने के लिए कहा गया है। एक युवक की मौत की बात कही जा रही है। युवक को लिवर से संबंधित बीमारी थी। जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed