फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two brothers died in road accident at Deoria

एक बेटे का सेहरा सजने से पहले उठ गई दो जवान बेटों की अर्थी, खुशी का माहौल गम में बदला

Tue, 25 Feb 2020 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
two brothers died in road accident at Deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

नरायनपुर मार्ग पर पांडेय माझा राजधर गांव के पास सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सोमवार को दोनो भाई रुद्रपुर से सामान लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सामने से आ रही ट्रैक्टर टाली से उनकी बाइक टकरा गई। ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर गाड़ी चला रहा था। सीधे टक्कर में बाइक ट्रैक्टर के अंदर घुस गई। बाइक सवार दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


पांडेय माझा गांव निवासी वीर बहादुर के बेटे मुसाफिर उम्र 36 और दीपचंद उम्र 32 बाइक से रुद्रपुर में सामन खरीदने गए थे। उनके छोटे भाई की शादी होनी है। उनके परिवार में शादी की तैयारी चल रही है। शादी का सामान खरीदकर दोनों भाई दिन में करीब पांच बजे लौट रहे थे। वह गांव के करीब पहुंचे थे कि हंसनाथ कन्या इंटर कॉलेज के सामने उधर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थीं कि बाइक के पर खच्चे उड़ गए। बाइक ट्रैक्टर में घुस गई। दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर छटपटा रहे थे कि राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टरों ने दीपचंद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुसाफिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचकर मुसाफिर ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटे का सेहरा सजने से पहले उठ गई दो जवान बेटों की अर्थी
पांडेय माझा के वीर बहादुर के घर 26 फरवरी को शहनाई बजने वाली थी। उनके छोटे बेटे देवराज की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन नियति के खेल ने छोटे बेटे के सिर पर सेहरा सजने से पहले दो जवान बेटों की अर्थी उठा दी। सोमवार को नियति के इस क्रूर खेल में उन्होंने दो जवान बेटों को खो दिया। वहीं दो बहुओं की मांग सुनी हो गई तो दोनों के दो मासूम बच्चे यतीम हो गए। सड़क हादसे में गई दो सगे भाइयों की जान से पूरे गांव में मातम पसरा है।


शादी के खुशनुमा माहौल में अचानक मरघट जैसा सन्नाटा पसर गया। परिवार वालों की हृदयविदारक चीत्कार गूंजने लगी। कलेजे के टुकड़ों के मार्ग दुर्घटना में घायल होना जान उनकी मॉ गिरजा देवी बदहवास होकर रुद्रपुर सीएचसी पहुंच गई। वह एक बेटे की मौत की खबर जान बेहोश होकर गिर गई। दोनो भाईयों की पत्नियों का रोकर बुरा हाल हो रहा था। अस्पताल में पूरा परिवार छाती पीटकर चीख रहा था। उनकी चीत्कार से पूरा मंजर भयावह लगने लगा। लोगों ने घटना के दोषी ट्रैक्टर चालक पर नशे की हालत में अनियंत्रित होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed