फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 bike thieves arrested

Deoria News: सात बाइकों के साथ बिहार के दो चोर गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
2 bike thieves arrested
फोटो समाचार......
विज्ञापन

एक सिवान का तो दूसरा गोपालगंज का, चोरी की बाइक खरीद कर शराब की करते थे तस्करी
चोरों की निशानदेही पर किशोरी छापर गांव की पुलिया से छह बाइकें बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा पुलिस ने बीते मंगलवार की रात में शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बनकटा पुलिस किशोरी छापर गांव के समीप लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग कर रही थी। जहां बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो युवक गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। एक युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान बिहार के सिवान प्रांत के टाउन थाने के मालेश्वरी चौक निवासी शुभम कुमार व दूसरे ने गोपालगंज के भोरे के सिसई गांव निवासी पप्पू कुमार बताया।
पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि चोरी की गाड़ियों को खरीद कर शराब तस्करी का काम करते हैं। यह भी बताया कि चोरी की गाड़ियों को लोगों को बेच भी देते हैं। युवकों के बताने पर किशोरी छापर गांव के पास एक पुलिया के नीचे छिपा कर रखीं छह बाइकें बरामद कर की गईं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को सात चोरी की मोटरसाइकिलों व 80 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार तस्कर के एक साथी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर चोरी वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

बीते दिनों श्रीरामपुर पुलिस ने भी छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शराब तस्करों में पांच बिहार प्रांत के नौतन के थे। एक बनकटा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। ये सभी चोरी की बाइक से शराब तस्करी करते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 13 चोरी की बाइकें बरामद कर जब्त की थीं। एक बार फिर चोरी की सात बाइकें बरामद होने व तस्करी करने की सूचना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed