{"_id":"66411c82589d9707f90936f6","slug":"2-arrested-with-snatched-mobile-phone-deoria-news-c-208-1-deo1004-125482-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुजुर्ग राहगीर का मोबाइल लूट, 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुजुर्ग राहगीर का मोबाइल लूट, 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 May 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.......
बनकटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को मारपीट कर छीन लिया था मोबाइल
मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी में जुटी थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/सोहनपुर। बनकटा थाने के रामपुर फरास गांव के पास से राहगीर से बाइक सवार दो वांछितों ने मारपीट करते हुए मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार काली मंदिर के समीप से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटे गए मोबाइल के अलावा तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। बनकटा क्षेत्र के रामपुर फरास गांव के पास एक बुजुर्ग को रास्ते में दो युवकों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार के रहने वाले आदित्य सिंह पुत्र हरिकेवल सिंह और रंजित सिंह पुत्र हरिवंश सिंह पर राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप है। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात पुलिस फफेलिया चौराहे पर मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों सुंदरपार महुअवा स्थित काली मंदिर के पास मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनकी बाइक कब्ज में ले ली। तलाशी लेने पर उनके पास से लूट के मोबाइल के अलावा एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे अंदर बुजुर्ग से लूटा गया मोबाइल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बनकटा पुलिस ने दो आरोपियों से लूट के मोबाइल व अवैध असलहे के साथ पकड़ा। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।