फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   माफिया अतीक की बदलेगी जेल!

माफिया अतीक की बदलेगी जेल!

Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
मनीष जायसवाल देवरिया
मनीष जायसवाल देवरिया Updated Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक की बदलेगी जेल!
अतीक अहमद - फोटो : self
देवरिया। जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन चुके फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद को अब दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने जा रहा है। यह कवायद जेल की सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो लंबे समय से एक ही जगह होने के कारण अपराधियों की मनमानी बढ़ी है। उनके तमाम गुर्गे भी शहर में सक्रिय होने लगे हैं।
विज्ञापन

देवरिया जेल की गिनती सूबे की शांत और आदर्श जेलों में होती रही है। क्षमता से तीन गुना अधिक कैदी होने के बाद भी यहां काफी कुछ बेहतर रहा, मगर पिछले कुछ वर्षों में इस जेल की साख तेजी से गिरी है। अप्रैल 2016 में हुए उपद्रव के बाद जिला जेल प्रशासन की जितनी किरकिरी नहीं हुई, उससे कहीं अधिक पिछले सवा साल में पूर्व सांसद अतीक के यहां आने के बाद हुई है। जेल से फोन पर रंगदारी मांगने, आपराधिक साजिश रचने के कई मामले सामने आए। यही नहीं इसके बाद जब-जब जेल पर छापे पड़े हर बार मोबाइल, चाकू जैसे प्रतिबंधित सामान मिले।
विज्ञापन

पिछले छह माह से स्थिति और बिगड़ती जा रही थी। जेल से करीब 60 से अधिक मोबाइल की बरामदगी ने शासन-प्रशासन की पेशानी पर बल ला दिए हैं। भले ही ये मोबाइल व सामान किसी भी बैरक से मिले हों, मगर इसे अंदर तक पहुंचाने में अतीक और उसके गुर्गों की ही भूमिका मानी जा रही है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जिला जेल की चौकसी बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद पिछले दिनों जेल में डीएम-एसपी की छापेमारी में मोबाइल के साथ पेन ड्राइव की बरामदगी को बेहद गंभीरता से लिया गया है। जेल के बिगड़ते माहौल को सुधारने के लिए अतीक का ही बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बेहतर करने की पूरी कोशिश : डीआईजी जेल
गोरखपुर के डीआईजी जेल यादवेंद्र शुक्ल ने भी माना कि पिछले कुछ समय में देवरिया जेल की साख प्रभावित हुई है। लगातार बैरकों से मोबाइल फोन सहित अन्य प्रतिबंधित सामान मिलना गंभीर है। हालांकि जेल प्रशासन अपने स्तर से कोई कोताही नहीं बरत रहा। इसके स्थाई समाधान पर विचार चल रहा है। जल्द ही कोई फैसला होगा।


जल्द भेजेंगे रिपोर्ट : डीएम
जिला जेल में चौकसी को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है, फिर भी लगातार प्रतिबंधित सामान मिल रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से ही पूर्व सांसद अतीक को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। वहां से निर्देश के बाद समुचित कदम उठाए जाएंगे। - सुजीत कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed