{"_id":"5b4cce9f4f1c1b4d748b5202","slug":"191531760287-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर पूर्वान्चल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रो ने धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। छेड़छाड़ के आरोपी एक निजी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू किया। पीड़िता को न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
संगठन के महामंत्री नित्यानंद पांडेय ने कहा कि आरोपी चिकित्सक डॉ. चंद्रभान मिश्रा का कृत्य निंदनीय है। पहले तो सदर पुलिस शहीद की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक को बचाने की कोशिश करती रही। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद केस दर्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तबीयत खराब होने का बहाना कर आरोपी पुलिस कस्टडी में मौज कर रहा है। मोर्चा के नेता सुधांशु रंजन मिश्र ने शहर में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विजय शुक्ला, हरिओम जायसवाल, कर्तिकेय मिश्रा, अमित पांडेय, अंगद यादव, अभिषेक मिश्रा, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, राज गिरी, राजन दुबे, बबलू दीक्षित, रामनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।