फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तिलकोत्सव में रसगुल्ला खाने से दर्जनों बीमार

तिलकोत्सव में रसगुल्ला खाने से दर्जनों बीमार

Fri, 22 Jun 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
तिलकोत्सव में रसगुल्ला खाने से दर्जनों बीमार
sweets
बरियारपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के गुद्दीजोर गांव में गुरुवार की रात तिलक समारोह में रसगुल्ला खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। करीब छह दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां रात में ही उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई देने वाले दुकानदार के यहां दबिश दी, लेकिन वह दुकान बंद कर भाग गया था।
विज्ञापन

गुद्दीजोर गांव निवासी मोनू के घर गुरुवार को तिलकोत्सव समारोह था। समारोह में आए लोगों के जलपान के लिए रसगुल्ला परोसा गया। बताते हैं कि रसगुल्ला खाने के कुछ देर बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले तो एक-दो पीड़ित हुए तो अनदेखा कर दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद शिकायत बढ़ने लगी। रसगुल्ला खाने वाले सभी लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर अस्पतालों की ओर भागे। गांव निवासी बांकेश्वर शुक्ला, बिटन, सत्यम, शैल देवी, मालती देवी, पुष्पा देवी, मनीषा, सुजीता, हरिओम, लालू, अनिल, सुनील, गोलू, सरोज अंसारी, फरहान, अख्तर अंसारी, बब्बू, छोटे लाल, सूरजपाल, जगदीश सिंह, राजकुमार, सोमवीर, नन्हें, रामनाथ, जगन्नाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुनील, कोमल सिंह, लालाराम, उदयराज, अमर, अर्जुन और वेदराम आदि का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। इनके अलावा नीलम, विजय, लीलाधर, गुड्डू, पप्पू, चंदन, निखिल, अजित यादव, मनोज, जनार्दन आदि को जिला अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताते हैं कि करीब छह दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हुए हैं। इसमें ज्यादातर गुद्दीजोर गांव के ही निवासी हैं। पास के चमनपुरा, खजुरिया, धुसवा, महुआपाटन, बरियारपुर, मुजहना घाट के भी कुछ लोग शिकार हुए। तिलक समारोह के घर के अभिषेक ने बताया कि देवरिया की एक दुकान से ऑर्डर देकर मिठाई बनवाई गई थी। मीठा खाने से ही लोगों की तबीयत खराब हुई है। इसे छोड़ अन्य चीजें खाने वाले किसी को दिक्कत नहीं हुई। उधर, इस बाबत खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी रमेश पांडेय ने बताया कि शिकायत पर वह मौके पर गए थे। चिह्नित दुकान पर भी टीम पहुंची, लेकिन तब तक दुकानदार दुकान बंद कर भाग चुका था, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed