फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ठंड के सितम से नहीं मिल रही निजात

ठंड के सितम से नहीं मिल रही निजात

Mon, 01 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
ठंड के सितम से नहीं मिल रही निजात
काोहरे से ‌दिक्‍कत - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ठंड का सितम बदस्तूर जारी है। सूर्यदेव ने नव वर्ष के पहले दिन दोपहर में थोड़ी देर के लिए दर्शन तो जरूर दिया। लेकिन हवाओं के आगे इसका असर नहीं दिखा। शाम ढलते ही गलन बढ़ गई और कोहरा छा गया। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खुले आसमान के नीचे रहने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को सूर्यदेव ने दर्शन तक नहीं दिया। हालांकि शनिवार को धूप जरूर खिली थी। लेकिन शाम ढलते ही भीषण कोहरा छा गया था। नववर्ष के पहले दिन हल्की धूप खिलने से लोग घरो से बाहर तो जरूर निकले। लेकिन शाम को ठंड बढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। नगर पालिका प्रशासन भले ही यह दावा करने से नहीं चूक रहा है कि अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हकीकत तो यह है कि गिने चुने स्थानों पर ही अलाव जल रहे हैं। बस स्टेशन पर बनाए गए रैन बसेरे को भी हटा लिया गया है। इससे रात के समय दूरदराज से आने वाले यात्रियों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ता है। चूंकि शाम को सात बजे के बाद रोडवेज बसों की पहिया थम जाता है। इसलिए जिन स्थानों पर ट्रेन रूट नहीं है। वे लोग सुबह होने का इंतजार करते हैं। ताकि गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed