फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राउंड पर डॉक्टर, ओपीडी में आए मरीज लौटे

राउंड पर डॉक्टर, ओपीडी में आए मरीज लौटे

Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
राउंड पर डॉक्टर, ओपीडी में आए मरीज लौटे
देवरिया। ओपीडी में आए अधिकांश मरीजों का इलाज घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ। इसकी वजह से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हुए। शनिवार दोपहर बाद बिना इलाज के मरीजों को लौटना पड़ा। पीड़ितों ने मामले की शिकायत सीएमएस से की ह्रै।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक रुपये में इलाज देने दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 867 मरीजों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन ओपीडी में सिर्फ दो डॉक्टर कार्तिकेय पांडेय और सौरभ कुमार द्विवेदी मरीजों को देख रहे थे। अन्य डॉक्टरों क ेकक्ष खाली पड़े थे। डॉक्टरों के बारे पूछने पर विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर लोग वार्डों में राउंड पर हैं। इसके चलते ओपीडी खाली है। एक बजे तक कोई डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं पहुंचा था। कुछ लोगों ने वार्डों में पहुंचकर डॉक्टरों से दवा लिखवाई। इलाज के लिए आए जैतपुरा गांव निवासी रिजवान, तिवई गांव की सतीया देवी, रामगुलाम टोला के जगदीश गिरी, लाहीपार मेहरौना निवासी मनीष आदि ने बताया कि ओपीडी में समय से डॉक्टर नहीं बैठते है। इसके चलते गांवों से आने वाले मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अफसरों से की गई। बावजूद व्यवस्था नहीं हुआ। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि दो डॉक्टर छुट्टी पर थे। वार्डों में मरीज की संख्या अधिक होने के कारण डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एएम वर्मा और हड्डी रोग के डॉक्टर राउंड पर गए थे। इसके चलते ओपीडी खाली थी। लेकिन इसके बाद भी मरीजों का इलाज हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट में
इमरजेंसी में उमड़ी रही भीड़
देवरिया। ओपीडी में डॉक्टरों के नहीं होने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में आएं मरीज डॉ. एनके पांडेय के पास इलाज के लिए पहुंच रहे थे। इसकी वजह से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को थोड़ी परश्ेानी हुई। इसे लेकर कर्मचारियों और मरीजों से कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed